2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नपा कर्मियों ने की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हो रहा धरना प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Apr 2018, 4:04 PM IST

patrika news, raisen news, Strike, Municipal Council, Municipal staff,

रायसेन। शुक्रवार को सुबह से ही नपा कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान के तहत नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए नपा भवन की सीढिय़ों के समक्ष पंडाल लगाकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की।

आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर दो सौ से भी ज्यादा नपा कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर अपने हक अधिकारों की आवाज बुलंद की। इस तरह जिलेभर की नगरपालिकाओं व नगर परिषदों के करीब सत्रह हजार नपा कर्मचारी हड़ताल में सम्मिलित हुए ।

नगर पालिका कर्मचारी संघ नपा परिषद रायसेन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कांकर के नेतृत्व में पंडाल लगाकर कर्मचारी संगठन ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की।

इससे पहले कलेक्टर भावना बालिम्वे को नपा कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर अल्टीमेटम सौंपा था। इनमें मांगें प्रमुख रूप से निकायों के अधिकारी कर्मचारियों एवंसफाई कर्मचारियों को 7 वेंतनमान का लाभ, 9 साल बाद भी समयमान वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

जबकि नगरीय निकायों के ही उपयंत्री, सहायक यंत्रियों को इसका फायदा 15 वर्ष पूर्व से ही दिया जा रहा है। नगर निगमों, नगरपालिका और नगर परिषदों में कार्यरत सितंबर 2010 तक सभी दैनिक वेतन भोगियों को स्थायी कर्मी योजना का फायदा दिया जाना था।

लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा सितंबर 2007 तक कर्मचारियों को ही स्थायीकर्मी किया जा रहा है। जो शासन के आदेशों की सरेआम अवहेलना की जा रही है। विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत सामुदायिक संगठकों को वर्तमान तक नियमित नहीं किया गया है।

जबकि निकायों के सेवाभर्ती नियमों में पदों का समावेश वर्ष 2015 में किया जा चुका है। निकायों के स्थापना व्यय की सीमा 65 प्रतिशत के स्थान पर 70 प्रतिशत की जावें। निकायों के सेवाभर्ती नियमों में कम्प्यूटर ऑपरेटरों के पद समायोजित किए जाएं। जबकि नपा कर्मचारी संघ द्वारा इन सब मांगों को लेकर पहले भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं।

पंडाल में लगाए नारे
नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले लगभग 200 कर्मचारियों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों सहित सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार कांकर ने बताया कि शुक्रवार को इस सांकेतिक हड़ताल में 200 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 20 अप्रैल को विरोध रूवरूप धरना दिया। 29 अप्रैल को म्रप संचालनालय नगर निकाय प्रशासन विभाग के सामने नपा कर्मचारी नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हएु घेराव करेंगे।

एक मई 2018 से फिर से नपा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ करेंगे। जबकि आपातकालीन सेवा जल प्रदाय और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को इससे मुक्त रखा गया।

धरने में राजेश कांकर, गणेश बहादुर क्षेत्री, ओपी शाक्या, नरेंद्र मालवीय राजेंद्र यादव, राजकुमार वीरबान, अजय यादव, अमित लोधी, रमेश शर्मा, अनिल लोहट, थान सिंह लोधी, रघुवीर यादव, भगवान दास पाटस्कर, साबरो बानो, मुन्नी बाई, ममता बाई, राधा बाई आदि उपस्थित हुए।