1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 5 करोड़ बोनस

रायसेन के दशहरे मैदान में 10 मई को सीएम,वनमंत्री करेंगे बोनस वितरण...

2 min read
Google source verification
patrika news, raisen news, agriculture, mp government, mp agriculture,

रायसेन। तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब 2000 रूपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से भुगतान होगा। सामान्य वनमंडल कार्यालय रायसेन डिवीजन के तहत 17 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के पचास हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को करीब चार करोड़ 73 लाख रूपए बोनस बंटेगा।

आगामी दस मई 2018 रविवार को शहर के न्यू दशहरे मैदान में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम रखा गया है। डीएफओ रायसेन वनमंडल के राजेश खरे ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे।

विशेष अतिथि के रूप में वनमंत्री डॉ.गौरीशंकर शेजवार, कलेक्टर भावना बालिम्वे, एसपी जेएस राजपूत, डीएफओ सामान्य वनमंडल रायसेन राजेश खरे, औबेदुल्लागंज के डीएफओ आदि उपस्थित रहेंगे।

संग्राहकों को दी जाएंगी कई चीजें
वनरेंजर नरेंद्र कुमार चौहान रायसेन ने बताया कि बोनस वितरण कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को एक जोड़ी जूते चप्पलें, महिला संग्राहकों को साडिय़ां व पानी की बॉटलें दी जाएंगी।

हितग्राहियों को दी जाएंगी चरण पादुका
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तेंदूपत्ता तोडऩे के कार्य में लगे मजदूरों का पारिश्रमिक 1250 रूपए प्रति प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 2000 रूपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। तेंदूपत्ता बीनने वालों को जूता चप्पल, पानी की बॉटल दी जाएंगी और महिलाओं को साडिय़ां प्रदान की जाएंगी ।

रायसेन डिवीजन के 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके खातों में ऑनलाइन तरीके से 4 करोड़ 73 लाख रूपए का भुगतान की राशि जमा कर दी जाएगी।

अब प्रदेशभर के 51 जिलों में महुआ फूल, महुआ गुल्ली 30 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से सरकार खरीदेगी। अचार गुठली 100 रूपए प्रति किलो की दर से और साल बीज 20 पैसे प्रति नग खरीदा जाएगा।

प्राथमिक लघुवनोपज समितियों ने की तैयारी शुरू
डीएफओ सामान्य रायसेन राजेश खरे ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान, वनमंत्री डॉ.गौरी शंकर शेजवार ने वर्ष 2018 से तेंदूपत्ता संग्राहकों की तेंदूपत्ता संग्रहण मजदूरी 1250 से बढ़ाकर 2000 रूपए प्रति मानक बोरा कर दी है।

मुख्यमंत्री आगामी 10 मई को दशहरे मैदान में आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में तेंदूपत्ता तोडऩे वाले पुरूष मजदूरों को जूते, बॉटल और महिला मजदूरों को साड़ी के साथ पानी की बॉटलें बांटी जाएंगी। प्राथमिक तेंदूपत्ता लघुवनोपज साख समिति ने इस आयोजन की अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।