कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह पौने सात बजे के करीब करोली वाली माता मंदिर से लोडिंग वाहन एमपी-37-जीए-0802 गंज तरफ आ रहा था। बताया जाता है कि दुर्गा कालोनी चौराहा के समीप वाहन चालक पंकज ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, इसके बाद चार-पांच को बचाते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे में ६५ वर्षीय मानसिंह गौर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर चोट आने के कारण उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सीहोर लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।