28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एंबुलेंस के साथ हुआ ऐसा हादसा, गुस्साएं लोगों ने दी हिदायत

एंबुलेंस के साथ हुआ ऐसा हादसा, गुस्साएं लोगों ने दी हिदायत

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Sunil Sharma

Jun 24, 2018

Jodhpur,CMHO,108 ambulance,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,Justice Prakash Tatiya,

108 एंबुलेंस को लेकर मानवाधिकार आयोग ने जनस्वास्थ्य निदेशक को दिए यह निर्देश

सीहोर/आष्टा। वेंटिलेटर पर जिंदगी से संघर्ष कर रहे एक नाबालिग के ऊपर एक और मुसीबत आन पड़ी। जिस वाहन में उसे लेकर जा रहे थे, वह रास्ते में चालक से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। आनन फानन में वाहन में सवार बच्चे के अलावा अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दूसरे वाहन से उसे आष्टा सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां से वापस भोपाल रवाना किया गया। घटना भोपाल इंदौर हाइवे स्थित अमलाहा टोल टैक्स के पास घटी।

जानकारी के अनुसार यूपी के कौसंबी जिले का शहनवाज (१२) हद्रय रोग से पीडि़त है। उसका दिल का ऑपरेशन करने लखनऊ से एंबुलेंस में वेंटिलेटर पर लेटाकर मुंबई लेकर जा रहे थे। बच्चे के साथ परिजन और स्टाफ था। इसी दौरान अमलाहा टोल टैक्स के पास एंबुलेंस चालक से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर खेत में चला गया। राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस सीधा नीचे उतरने से वह पलटा नहीं। इससे एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। यह नजारा देख टोल टैक्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा वाहन में सवार बच्चे और लोगों को बाहर निकाला।

आसपास के लोगों का कहना था कि वाहन चालक को वाहन सावधानी से चलाना चाहिए था। क्योंकि 108 एंबुलेंस वाहन के साथ ऐसी घटना अस्वीकार्य है। क्योंकि इसमें बैठने वाले लोग बहुत ही विपरीत परिस्थियों में यहां बैठते है। ऐसें में हम वाहन चालक से सावधानी की उम्मीद करते है। भगवान का शुक्र है उस बच्चे को कुछ हुआ नहीं वह बिल्कुल ठीक है।

अस्पताल लेकर आए, यहां से वापस किया रवाना
बच्चे के साथ में आए पैरामेडिकल स्टाफ ने उसे पोर्टेबल वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। इसके बाद दूसरे 108 एंबुुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लेकर आए। इसके बाद यहां से वाहन में वापस भोपाल हमीदिया रवाना किया गया। इस घटना के बाद थोड़ी भी देर होती तो शायब बड़ी अनहोनी होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता था।