सीहोर/आष्टा। रात के समय पूर्व सोसायटी प्रबंधक सहित अन्य तीन मकानों में चोरों ने धावा बोल दिया। वह ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और नकदी, आभूषण पर हाथ साफ कर गायब हो गए। जिस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, उस दौरान परिवार के लोग बाहर गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला कायम किया है।