10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आष्टा, जावर क्षेत्र में बढ़ रही लूट की वारदात, दो बदमाशों ने खोला राज

लूट की दो वारदातों से उठा रहस्य का पर्दा, बाइक सवार महिला का मंगल सूत्र लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 26 Jul 2018, 4:40 PM IST

sehore, sehore news, sehore patrika,. patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, theft, theft news, police, crime, crime news,

आष्टा, जावर क्षेत्र में बढ़ रही लूट की वारदात, दो बदमाशों ने खोला राज

सीहोर/जावर। आष्टा-जावर क्षेत्र में लूट की वारदातों को लंबे समय से पारदी अंजाम दे रहे थे। जावर पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले दो पारदियों को दबोचने में सफलता पाई है। दोनों बदमाशों ने आष्टा क्षेत्र से लूट की दो वारदातें कबूल की हैं। पुलिस मंगल सूत्र लूटने के अलावा अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए करीब ढाई लाख रुपए के जेवरात भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

पिछले कुछ समय से जावर में चोर और बदमाशों ने आतंक मचाया हुआ है। चोर जहां चोरी तो बदमाश लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वारदातों पर विराम लगाने एसपी राजेश सिंह चंदेल, एसडीओपी जीपी अग्रवाल के निर्देश पर जावर पुलिस ने टीम का गठन किया था। टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि पुलिस सहायता केन्द्र डोडी के सामने इंदौर भोपाल हाइवे रोड पर चैकिंग चल रही थी। इसमें भोपाल तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर चैंकिग कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग बिना नंबर की बाइक से आ रहे थे। वह पुलिस को देखकर वापस बाइक को मोड़कर आष्टा तरफ भागने लगे। उनकी स्थिति संदिग्ध लगने पर पीछा किया। नाहर नाली के पास पहुंचकर जंगल तरफ भागने लगे। जिन्हें बीच में ही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

बाइक के हुलिए से खुला राज
टीआई ने बताया कि पकड़े गए युवक में से एक ने आमला जोड़ डोडी निवासी अंटिराज पिता वारी शाह पारदी व दूसरे ने राज पिता गरु सिंह पारदी बताया। दोनों आरोपियों को बाइक के साथ पुलिस डोडी चौकी लेकर आई। अंटिराज व राज के पास मिली बाइक का हुलिया एक अपराध में आई बाइक के हुलिया साइड में हरे रंग के पट्टे लगे होने से मिला। इसके बाद पुलिस की शंका वास्तविक में बदल गई। पुलिस ने सख्ती से दोनों से पूछताछ की वह टूट पड़े और जुर्म कबूल कर लिया।

बरामद की बाइक, जेवरात
टीआई ने बताया कि करीब चार माह पहले एक व्यक्ति बाइक से एक महिला को बैठाकर अरनिया गाजी रोड पर जा रहा था। बाइक पर बैठी महिला से सोने का मंगलसूत्र व सोने का हार छीनकर कर यह आरोपी लूट कर ले गए थे। आरोपियों ने तीन महीने पहले बमूलिया रोड घाट वाले बाबा के सामने भी एक बाइक में रखे थैले में से सोने का एक मंगलसूत्र व हार चोरी करना बताया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए व चोरी किए सोने के जेवरात कीमती करीब 2 लाख 50 हजार रुपए के जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रवीण जाधव, डोडी चौकी प्रभारी लोक सिंह मरावी, प्रतीक कुमार, गोविन्द, दीपक, अनिल का सहयोग रहा।