
monsoon rain gets beautiful girlfriend
भोपाल। बारिश का मौसम शुरू होते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसके चलते हम कुछ चीजों को लेकर सचेत हो जाते है। जैसे हम खाने पीने की चीजों का ध्यान रखते है, साफ सुधरे कपड़े पहनने की कोशिश करते हैं, नहाने के बाद पूरे बदन को अच्छे से साफ करते है। क्योंकि इस सीजन में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। पर, इन सबके बीच एक चीज भूल जाते है, अपनी आंखों को ख्याल रखना।
बारिश के मौसम में आंखों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, जितनी बाकी चीजों की। क्योंकि आंखों पर बार बार पढ़ने वाले बारिश के पानी से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर लड़कियों को आंखों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि आकर्षित दिखने के लिए वे कई बार आई मेकअप का भी इस्तेमाल करती हैं। इसी के चलते हमारे आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर एस एस ठाकुर ने बताई कुछ आई केयर टिप्स। जिन्हें फॉलों कर आप अपनी आंखों का ध्यान रख सकते है।
आंखों की बीमारियों का खतरा ज्यादा
इस मौसम में आंखों की बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। जिससे हमारी आंखों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इस सीजन में आंखोें का खास ख्याल रखना जरूरी है। आंखों को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने के लिए विटामिन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। ताकि आपकी आंखों को सभी जरूरी विटामिन्स मिल सकें।
गंदे हाथ लगाने से बचें
आंखों पर बार बार पानी पढ़ने से खुजली जैसी समस्याएं पैदा होती है। जिसके चलते हम अपने गंदे हाथों को बार बार आंखों पर लगाते है। इसलिए इस बात का ध्यान रखेें कि गंदे हाथ आंखों पर न लगाए। आंखों को साफ करने के लिए हमेशा साफ कपड़े का इस्तेमाल करें। आंखों में कुछ चला जाने पर उसे मसले नहीं, बल्कि साफ पानी से धो लें।
आई मेकअप न करें शेयर
लड़कियां अक्सर आकर्षित दिखने के लिए आई मेकअप का सहारा लेती है। इसलिए ध्यान रखें कि अपना आई मेकअप किसी के साथ शेयर न करें। आंखों से मेकअप हटाने के लिए साफ कपड़े और पानी का उपयोग करें। साथ ही आंखों को ज्यादा रगड़े नहीं।
तुरंत डॉक्टर की सलाह लें
इस सीजन में अक्सर आंखों की बीमारियों का खतरा बना रहता है। जैसे आंखों का लाल होना, जलन, सूजन। ऐसे में बिना लापरवाही बरते, डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।
Published on:
26 Jul 2018 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
