24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mini Kumbh 2025 : प्रयागराज के साथ एमपी में होगा ‘मिनी कुंभ’, जोर-शोर से महोत्सव की तैयारी शुरु

Mini Kumbh 2025 : कुबेरेश्वर धाम में भव्य महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से जारी। इस बार मिनी कुंभ की तर्ज पर आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव के बीच रुद्राक्ष वितरण नहीं किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jan 2025, 10:14 AM IST

Mini Kumbh 2025

Mini Kumbh 2025 : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। खास बात ये है कि, इस बार धाम में महोत्सव के बीच श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरित नहीं होंगे। कार्यक्रम का आयोजन मिनी कुंभ की तर्ज पर होने जा रहा है।

कुबेरेश्वर धाम में 25 जनवरी से रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा महोत्सव की शुरूआत होने जा रही है। धाम में कथा के दौरान रुद्राक्ष वितरण भी होता रहा है, पिछले वर्षों में रुद्राक्ष वितरण के दौरान भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसमें कई श्रद्धालु हताहत हुए थे। अब इसी हादसे को मद्देनजर रखते हुए इस साल महोत्सव के दौरान रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। धाम की ओर से बताया गया है कि, 25 जनवरी से 25 मार्च तक धाम पर रुद्राक्ष वितरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें- Exclusive News : नेशनल हाइवे बना एक्सीडेंट हब, यहां सिर्फ एक स्पॉट पर हो चुकीं सैकड़ों मौतें

इस बार दोगुने श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

इस संबंध में कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि, अभी उत्तर-प्रदेश में कुंभ चल रहा है, जहां से लौटते समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का कुबेरेश्वर धाम में आने का सिलसिला शुरु होगा। इस साल पिछले साल के अनुमान से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने ही जला डाला छात्रों का भविष्य, पढ़ाने वाली किताबें जलाकर ताप लिए हाथ, वीडियो वायरल

ऐसी होगी इस बार व्यवस्था

कथा के दौरान पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय, पार्किंग, हेल्थ कैम्प, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, कंट्रोल रूम, सहायता केंद्र, मार्ग मरम्मत समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रेलवे स्टेशन के साथ-साथ शहर के प्रमुख स्थानों से कुबेरेश्वर धाम तक आने-जाने का ऑटो किराया और सवारियों की संख्या निर्धारित की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग