28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल और मंदिर जाने की राह में बाधा बन रहा कीचड़

खाईखेड़ा के ग्रामीणों को कीचड़मय सड़क से निकलना मजबूरीशिकायत के बावजूद भी नहीं बन रही सड़क
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 25 Sep 2018, 12:22 PM IST

news

स्कूल और मंदिर जाने की राह में बाधा बन रहा कीचड़

सीहोर/दोराहा. शासन के लाख प्रयास के बाद भी गांवों की दशा और दिशा सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। जिले में कई गांव ऐसे हैं जहां के वांसिंदों को आज भी सड़क, बिजली और पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। इसके बावजूद भी जिम्मेदार अफसरों और जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान न देना ग्रामीणों की परेशानी का कारण बन रहा है।


ऐसा ही एक नजारा ग्राम पंचायत खाईखेड़ा में देखने को मिला। जहां सरपंच-सचिव की अनदेखी के चलते ग्रामीण आज भी कीचड़भरी सड़क से निकलने को मजबूर हैं। इसके अलावा गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैंं। आंगनबाड़ी भवन का निर्माण भी नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। जिस ओर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीण रूपसिंह दांगी, प्रतापसिंह दांगी, अजब सिंह दांगी, कौशल दांगी, रूपनारायण दांगी, मनोहर दंागी ने बताया कि यह गांव की मुख्य सड़क है। जो मंदिर, आंगनबड़ी जाने का रास्ता भी है। साथ ही स्कूल भी बच्चे इसी मार्ग से होकर जाते हैं। ऐसे में सड़क पर कीचड़ होने के कारण हमें काफी परेशानी उठाना पड़ती है।

सड़क निर्माण कराए जाने को लेकर हम कई बार सरपंच व सचिव, प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक से सड़क निर्माण कराए जाने को लेकर अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद भी आज तक हमारी सड़क की इस समस्या को लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। सड़क की समस्या को लेकर जब सचिव दयाराम अहिरवार से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने जबाव तक देना मुनासिब नहीं समझा।


ग्राम खाईखेड़ा का मुख्य मार्ग पर व्याप्त कीचड़ गांव के छोटे-छोटे बच्चों की स्कूल जाने की राह में बाधा बन रहा है। कई बार बच्चे कीचड़मय सड़क से निकलते समय फिसलकर गिर जाते हैं, ऐसे में उनकी स्कूल डे्रस गंदी हो जाती है और उन्हें वापस घर लौटना पड़ता है। ऐसे में कई बार छोटे-छोटे मासूम बच्चे स्कूल जाने तक से वंचित रह जाते हैं।


मात्र आश्वासन साबित हुई विधायक की घोषणा
ग्राम खाईखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि विधायक सुदेश राय ने दो माह पूर्व गांव में सड़क का निर्माण कराने को लेकर विधायक निधि से राशि स्वीकृत कराकर सड़क शीघ्र निर्माण कराए जाने की घोषणा की थी। जो आज तक पूरी नहीं हो सकी है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों के साथ-साथ मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।


सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत हो चुकी है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
मेवाबाई हरिसिंह मोंगिया, सरपंच, ग्राम पंचायत खाईखेड़ा