
सीहोर। भागवत कथा में अभी तक नंद उत्सव के दौरान टॉफी और मखाने प्रसाद के रुप में मिलते हुए देखे होंगे, लेकिन अब टाफी की जगह कापी, पेन बंटते हुए देखेंगे तो ताज्जुब करेंगे। भागवत कथा के माध्यम से देश विदेश में सीहोर का नाम रोशन कर रहे पंडित प्रदीप मिश्रा ने नई सकरात्मक पहल शुरू कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नंद उत्सव में पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया को बल प्रदान करते हुए गरीब बच्चों के लिए कॉपी किताब वितरित कराने का निर्णय लिया हैै।
उनकी इस पहल की समाज के लोगों द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है। संजय टॉकीज रोड निवासी पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा देश विदेश में भागवत कथा, शिवपुराण कथा के माध्यम से ज्ञान की गंगा प्रवाहित की जा रही है उनके इन प्रत्यनों से वैष्णव समाज के लोगों में भी व्यापक परिवर्तन की बयार देखी जा रही है।
शहर में कई दर्जन स्थानों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था से भीषण गर्मी से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। राधा नाम कीर्तन से सैकड़ों युवा वर्ग का धर्म से जुड़कर समाज सेवा के कार्य से जुड़ रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक नई परम्परा का श्री गणेश किया गया है। भोपाल में कथा के दौरान उन्होंने गरीब बच्चों को कापी, पेन बांटे गए।
उन्होंने बताया कि कथा के दौरान यह पहल जारी रहेगी। उनकी यह पहल समाज में अनुकरणीय उदाहरण साबित हो रही है, उनके द्वारा नई सकरात्मक पहल पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया के कार्यक्रम को बल प्रदान करेगी, उनके द्वारा भागवत कथा में आयोजित होने वाले सबसे लोकप्रिय नंद उत्सव में आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज में अब टाफी मखाने की जगह कापी पेन बांटने का निर्णय गया है यह कापी पेन क्षेत्र के गरीब बच्चों को वितरित किए जाएंगें जिनकी पढ़ाई इसके अभाव में प्रभावित हो रही है।
Published on:
30 Apr 2018, 12:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.