27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोन लगाओ, पानी बुलाओं, नपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नपा ने 25 हजार लीटर पानी भराव के टैंकर किए अनुबंधित, नपा करेगी नि:शुल्क पानी वितरण कर्ताओं का सम्मान

2 min read
Google source verification
NPA

सीहोर। बस फोन लगाओ, पानी बुलाओ का संदेश देने के साथ ही नपा ने हेल्पलाइन जारी किया है। नपा का कहना है कि इस साल पेयजल की समस्या के चलते टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाएगा। नि:शुल्क रूप से पेयजल वितरित करने नपा ने २५ हजार लीटर पानी भराव क्षमता वाले टैंकर अनुबंधित किए हैं। नपाध्यक्ष अमिता अरोरा ने कहा कि नपा के पास पानी सप्लाई की पूरी कार्य योजना तैयार है।

नपा ने कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी है तो नगर पालिका कार्यालय के नंबर 8989003674, 9301351642 पर सूचना देकर नागरिक पानी से भरा टैंकर नि: शुल्क बुला सकते है। कायरी बंधान में आगामी 15 जून तक के लिए पर्याप्त पानी सरंक्षित है। पानी की समस्या से निपटने के लिए 25 हजार लीटर पानी भराव के टैंकर अनुबंधित कर लिए है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष अमिता जसपाल सिंह अरोरा ने शहर में पानी की दिक्कतों को देखते हुए कहा शहर में पानी का संकट नहीं है, पानी की कमी प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हो रही है, लेकिन शहर वासियों को घवराने की जरूरत नहीं है। पानी की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका पूरी तरह से सजग है।

नगर पालिका ने शहर के सभी वार्डो में पानी की समस्या को हल करने के लिए मात्र दो वर्ष में अनेक बोर खनन करवा कर जल संकट को कम किया है, नगर पालिका के द्वारा कराए गए ट्यूबवेलों में भरपूर पानी मौजूद है। नगर पालिका द्वारा पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों के द्वारा पानी नियमित रूप से भेजा जा रहा है।

इस वर्ष भी नगर पालिका ने शहर में पानी की सप्लाई के लिए टैंंडर बुलाएं है। शहर के सभी 35 वार्डो में जल प्रदाय की योजना जिला प्रशासन के साथ तैयार कर ली गई है। शहर में सीवेज और अमृत योजना कार्य से कुछ स्थानों पर भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जल वितरण कार्य में अवरोध हो रहा है। नगर पालिका द्वारा लीकेज की शिकायत मिलते ही सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है।

नि:शुल्क प्रदान करेगी पेयजल
शहर में पानी के टैंकर चलाने वाले समाज सेवियों को नगर पालिका अपने ट्यूवबेल से नि:शुल्क पानी प्रदान करेगी। इसक साथ ही नि:शुल्क पानी वितरण कर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।