
रायसेन/बरेली। आज प्रदेश में दसवीं और बारहवी के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। जिन्हें माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जल्द ही घोषित किया जा चुका है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने मेरिट लिस्ट सूची अनाउंस कर दी है। जिन्हें कई जिलों के बच्चों के नाम शामिल है। रायसेन जिले की बात करें तो रायसेन जिले से आकाश धाकड़ ने मेरिट लिस्ट में जगह हासिल की है।
रायसने जिले के बरेली में रहने वाले आकाश धाकड़ पिता अजमेर सिंह धाकड़ ने दसवीं की परिक्षा में मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। जिसके चलते आज आकाश को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में आंमत्रित किया गया है।
सीएम द्वारा किया जाएगा सम्मानित
दसवी में टॉप टेन लिस्ट में जगह बनाने वाले आकाश धाकड़ को सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आकाश विदेशी से इस सम्मान समारोह के लिए निकल चुके है। आकाश के घर वाले उनकी इस उपल्बिधी पर बहुत खुश है। उनके पिता का कहना है कि हमने आज तक सीएम शिवराज को करीब से नहीं देखा। पर, आज बेटे के कारण मेरा सम्मान होगा और इस सम्मान समारोह में सीएम से मिलने का मौका मिलेगा। बेटे ने तो हमारा नाम रोशन कर दिया। आस पास के सभी लोग, बेटे की जीत से गौरवान्वित महसूस कर रहे है। सब उसे हमारा टॉपर बेटा कह कर पुकार रहे है। यह सब देख मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है। भगवान मेरे बेेटे का ऐसे ही सफलता दिलाता रहे।
स्कूूल से मिली शुभकामनाएं
स्कूल वालों को पता चला कि आकाश ने टॉप किया है। स्कूल वाले आकाश के घर पहुंच गए। घर जाकर उन्होंने सबसे पहले आकाश के माता पिता को बधाई दी। उसके बाद बताया कि आकाश ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई हैं। यह जानकर परिवार वाले बहुत खुश हुए। स्कूल के लोग परिवार के लोगों की खुशी देखकर, खुश नजर आ रहे थे।
बड़ी मुश्किल से मिली सफलता
मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले आकाश का कहना है कि मुझे नहीं पता था कि मैं टॉप टेन में अपनी जगह बना पाउगा। मुझे सिर्फ इतनी उम्मीद थी कि मेरे 80 प्रतिशत नम्बर हो। पर, मैंने टॉप टेन में जगह बनाई। इस बात से मैं बहुत खुश हूं। मैंने इस परिक्षा के लिए बहुत तैयारी की थी। स्कूल के अलावा मैं घर पर 8 घंटे रोजाना पड़ता था। इसलिए मैं यह मुकाम हासिल कर पाया हूं। आकाश ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों और स्कूल शिक्षकों को दिया है।
इंजीनियर बनना चाहते है आकाश
आकाश ने आगे बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते है। उसके बाद देश सेवा करना चाहते है। पत्रिका टीम द्वारा आकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है। हम चाहते है कि आकाश को उनके मन मुताबिक करियर मिल सके और आकाश जिंदगी में कुछ बेहतर कर सकें।
Updated on:
14 May 2018 11:25 am
Published on:
14 May 2018 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
