6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल

विधायक से मुलाकात कर लौट रहे थे आदिवासी
less than 1 minute read
Google source verification
accident.jpg

सीहोर. जिल के इछावर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग विधायक से मुलाकात कर लौट रहे थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटले से कुछ लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना में एक आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी लोग इछावर में क्षेत्रीय विधायक से मिलने गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग आदिवासी समुदाय से थे। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। वही मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि ये लोग सोहनखेड़ा पंचायत की कोठा कुर्सी के रहने वाले हैं, कुछ परिवार मूलभूत जरूरतों को लेकर विधायक करण सिंह वर्मा से मिलने पहुंचे थे, विधायक से मिलने के बाद सभी जब वापस लौट रहे थे, तभी बिछोली जोड़ के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पेलट गया।