24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थूकते हुए पकड़े जाने पर हुआ एक हजार का जुर्माना, जिले में लगातार दूसरे दिन कार्रवार्इ

Fight against Coronaसीहोर जिले में दो दिनों में दो लोगों पर थूकने पर हुई कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 2 May 2020, 3:59 PM IST

man-spitting.jpg

सीहोर। जिले में इछावर नगर के बाद अब एक और शहर में थूकने पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। निर्देशों के बावजूद युवक को खुलेआम सड़क पर थूकना भारी पड़ गया और उसे एक हजार रुपये का अर्थदंड भरना पड़ा।
आष्टा नगर पालिका क्षेत्र के सीएमओ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 13 हाथीखाना के फिरोज को सार्वजनिक स्थल पर थूकते (fine on spitting) हुए पाया गया। आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए फिरोज पर नगर पालिका परिषद की ओर से एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

Read this also: थूकने पर एमपी के इस जिले में वसूला गया जुर्माना, जानिए महिला एसडीएम ने क्यों की कार्रवाई

एक दिन पहले इछावर शहर में हुई थी कार्रवाई

इछावर नगर पालिका परिषद की प्रशासक/एसडीएम प्रगति वर्मा ने थूकने पर एक व्यक्ति पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उसे राजकोष में जमा करवाया था।
सिहोर जिले (Sehore district) के इछावर नगर पालिका परिषद की प्रशासक/एसडीएम प्रगति वर्मा शुक्रवार को अपने मातहतों के साथ लाॅकडाउन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने नगर में निकली थीं। भ्रमण के दौरान इछावर नगर में दीवड़िया रोड पर एक व्यक्ति सड़क पर थूकता दिखा।
सार्वजनिक स्थल पर थूकता देख एसडीएम प्रगति ने तत्काल अपने राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश आदेश दिया था। इसके बाद सड़क पर थूकने वाले शख्स अखिलेश वर्मा से एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया था। अखिलेश वर्मा किसी सड़क निर्माण कंपनी में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

Read this also: दरोगा को मारने दौड़ा लिया सिपाही, उसके बाद की घटना जानकर रह जाएंगे हैरान

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग