पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवनिया निवासी 20 वर्षीय छात्रा रमा यादव पुत्री किशोरी लाल यादव बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा इछावर के शासकीय कॉलेज में पढ़ती है। शुक्रवार को पिता किशोरीलाल, माता बिन्नू बाई और भाई दीपक यादव खेत पर गए हुए थे, छात्रा घर पर अकेली थी। जब खेत से रमा को कॉलेज पहुंचाने के लिए भाई दीपक घर पहुंचा तो देखा कि रमा का शव म्याल पर लटका है। रोते-बिलखते दीपक ने परिजजन को बुलाया। परिजन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो रमा यादव के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें रमा ने कई मार्मिक बात लिखते हुए मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।