सीहोर/ब्रिजिशनगर। गरीबों को पक्का आशियाना मुहैया कराने शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिवों ने रुपए लेकर जिनके नाम पहले से जमीन और मकान हैं, उन अपात्रों को ही पात्र बताकर योजना का लाभ दे दिया। शिकायत के बाद जब इसकी जांच हुई तो हकीकत सामने आ गई। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर तरूण कुमार पिथौड़े को सौंपी है।