श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के प्रमुख मार्गों से चल समारोह निकला। इसमें श्रद्धालु गोविंदा आला रे जरा मटकी संभाल बृजबाला जैसे भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। प्रमुख चौराहों पर अलग-अलग आयोजन समितियों ने माखन मिश्री से भरी मटकियों को बांध रखा था जिन्हें गोविंदाओं ने फोड़ा। सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर सुबह से ही तैयारियां की जा रही थीं। चल समारोह शहर के राधेश्याम मंदिर से शुरू होकर गंज, समाधिया मंदिर, पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, मैन रोड, पान चौराहा, लिसा टॉकीज से होता हुआ निकला।