पार्किंग को लेकर भी प्रयास शुरू
शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण भी जाम के हालात बनते है। इस कारण मुख्य बाजार, तहसील चौराहा, कोतवाली चौराहा, लीसा टॉकीज, बस स्टैंड, इंग्लिशपुरा सहित अन्य क्षेत्र में पांर्किंग नहीं होने से हालात बिगड़ते है। स्थाई पार्किंग को लेकर एसडीएम वरूण अवस्थी ने नपा और यतायात विभाग की बैठक लेकर शहर में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए है।