मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान गायिका कविता पौडवाल ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं, वहीं मथुरा के कलाकारों ने रासलीला की। वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद व आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सीहोर, आष्टा, जबलपुर, शहीद नगर भोपाल और कर्बला भोपाल की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जबलपुर की टीम को हराकर कर्बला भोपाल की टीम ने एक लाख 11 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कर प्राप्त किया गया।