10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो अज्ञात लोगों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ की मारपीट

डॉक्टर कुछ समझ पाते इसके पहले ही दोनों अज्ञात लोग हुए फरार, डॉक्टर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज, एक की हुई पहचान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 May 2018, 12:39 PM IST

doctor

सीहोर। फिल्मी स्टाइल में दो लोग अचानक मंगलवार-बुधवार की रात दो पहिया वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी डॉक्टर के पास पहुंचकर चिल्लाते हुए कहने लगे कि मरीजों को ठीक से नहीं देखते हो। डॉक्टर कुछ समझ पाते इसके पहले दोनों लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर कुछ ही समय में अस्पताल से भाग निकले। जब तक अस्पताल स्टाफ पहुंचता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर रात के समय ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद मामले रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

हमेशा चर्चाओं में रहने वाला जिला अस्पताल मंगलवार-बुधवार की रात अचानक भय का माहौल बन गया। जब रात १२ बजे के बाद दो अज्ञात लोग दो पहिया वाहन पर सवार होकर अस्पताल पहुंचे और चिल्लाते हुए ड्यूटी डॉक्टर के कमरे में पहुंचने के बाद डॉक्टर से कहने लगे कि मरीजों को ठीक से नहीं देखते हो। चिल्लाते हुए ही दोनों लोगों ने नाइट ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर भविष्य राठौर से मारपीट शुरू कर दी।

बताया जाता है कि इसी दौरान दो लोग दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों लोग शराब के नशे में थे। दोनों ने डॉक्टर के कक्ष में पहुंचकर अभद्र व्यवहार करते हुए डॉक्टर से मारपीट की और भाग गए। डॉक्टर के बाये गाल और पीट पर चोट आई है। मारपीट के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले में पड़ताल में जुट गई।

मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। इनमें एक व्यक्ति की पहचान पन्ना खटिक के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की पड़ताल की जा रही है। वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन डा. एए कुरैशी ने कहा कि रात के समय आए दोनों लोग बिना किसी मरीज के पहुंचे थे। अचानक उन्होंने डॉक्टर पर हमला बोला गया। मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है।