6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस और कार में भीषण टक्कर, हादसे में 2 की मौत 5 गंभीर, कैबिन में फंसा ड्राइवर का शव

बस और कार के बीच जोरदार टक्कर में कार चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Aug 2023, 7:24 PM IST

accident death in budhni ghat

बस और कार में भीषण टक्कर, हादसे में 2 की मौत 5 गंभीर, कैबिन में फंसा ड्राइवर का शव

ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सूबे के सीहौर जिले के अंतर्गत आने वाले बुधनी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिले के रेहटी-नसरुल्लागंज रोड पर सलकनपुर देवी धाम के पास चार्टर्ड बस और स्कार्पियो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस भीषण हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसा गुरुवार शाम को वोरीगांव के पास हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवो को पोस्टमार्टम और घायलों को रेहटी अस्पताल पहुंचाया गया है।


बताया जा रहा है कि, इस भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेहटी अस्पताल पहुंचाया, जहां से पांचों गंभीर घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, दामाद को फंदे पर लटका देख उड़े घर वालों के होश


कैबिन में फंसा ड्राइवर का शव

हादसा रेहटी थाना क्षेत्र के मालीबाया के पास सलकनपुर के नजदीक हुआ है। भोपाल-बुधनी मार्ग में जाम होने से बस भोपाल से रेहटी होते हुए बैतूल जा रही थी। तभी सगोनिया के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर का शव केबिन में ही फंस गया। बताया जाता है कि स्कार्पियो गाड़ी में सवार लोग भोपाल महापंचायत सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इनमें बैतूल के आमला निवासी सचिव चंदुराव खातरकर, दीना गावड़े भी शामिल थे, जिनकी मौत हो गई। साथ ही, स्कॉर्पियो कार के पीछे पीछे आ रही कार ब्रेजा भी चपेट में आ गई। इसी तरह इस घटना में करीब 12 लोग घायल हुए हैं।


गंभीर घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया गया

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार सवार कहां के थे। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं करीब 15 लोगों को चोट आई है। तीन लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उनको नर्मदापुरम रेफर किया गया है। बाकी घायलों का रेहटी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- VIDEO में देखें चोर-बुजुर्ग की Fight, पहले बुजुर्ग ने की धुनाई फिर चोर ने की पिटाई


बीच सड़क पर पलटा ट्रक, कई कि.मी का जाम लगा

वहीं, नर्मदापुरम नेशनल हाईवे भोपाल रोड पर बरखेड़ा के पास ही एक खाद से भरा ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि, जाम पिछले 2 घंटे से बरकरार है। इसी के चलते दोनों तरफ से सेकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि, नेशनल हाईवे पर बरखेड़ा के पास सड़क का निर्माण काम चल रहा है। ऐसे में इसकी मिट्टी बहकर हाईवे की सड़क पर आ गई है, जिसपर लगातार वाहन फिसल रहे हैं। खाद से भरा ट्रक भी इसी मिट्टी पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ट्रक और उसमें लदे सामान को किनारे करके ट्रैफिक खुलवाने का प्रयास कर रही है।