
सिवनी. क्षेत्र के कलबोड़ी स्थित मां आदि शक्ति ज्वाला देवी मंदिर में नवरात्र के अष्टमी/नवमी को विधि विधान से पूजा हुई। सर्वप्रथम बाबा रतनलाल व मां ज्वाला देवी की पूजा के बाद बाबा श्रीदुर्गादास बाबा ने बमूर के काटे के बने आसन पर बैठकर सवा घंटे का ध्यानयोग एवं मौन आसन किया। पास में ही ३६ वर्षीय बालक ने कीले के मौरंग पर बैठकर आसन जमाया। श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया।
बाबा ने बताया कि ज्वारा विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश रखकर ग्राम भ्रमण के बाद विसर्जित किया। इसके पूर्व बाबा ने गर्म तेल में मां ज्वाला देवी को भोग लगाने के लिए पूड़ी निकाली। गर्म तेल से बाल भीगोकर स्नान किए। इसके बाद बचे तेल का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। बाबा दुर्गादास ने एक बैलगाड़ी पर नौ कन्याओं को बैठाकर १५० फीट की दूरी तक खींचे। पूजन के उपरांत भण्डारा प्रसाद का वितरण हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
मंदिर में भक्तों ने मनाया रामजन्मोत्सव
बरघाट. रामनवमी के अवसर पर बरघाट श्रीराम जानकी मंदिर में काफी धूमधाम से श्रीराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। रविवार दोपहर 12 बजे भक्तों के बीच प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ और लोगों में प्रसाद का वितरण हुआ। भक्तों ने मां जानकी और पवनपुत्र हनुमान का भी स्मरण किया और भजनों का गायन किया। जन्मोत्सव में काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। राम जन्मोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले रामनवमी को लेकर बरघाट राम मंदिर सजधज कर तैयार था। राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राम मंदिर मे पूजा अर्चना को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक अवस्था की गई थी। राममंदिर को रंगीन फूलो से सजाया गया है। जिसकी अनुपम छटा देखते ही बन रही है।
ब्रहम्चारी बसंत महाराज का हुआ नगर आगमन
सिवनी. इतिहासकार अध्यात्म रत्न बा. ब्रह्मचारी बसंत महाराज का शनिवार की शाम को सिवनी आगमन हुआ। जिसमें सकल जैन समाज ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर दिगम्बर जैन समाज शुक्रवारी से समाज के अध्यक्ष अशोक खजांची, नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, सुदर्शन बाझल, पवन दिवाकर, महेंद्र जैन छपारा एवं तारण-तरण दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सुजीत जैन की अध्यक्षता में सकल समाज द्वारा आगवानी की गई। समाज से पं. सतीष जैन, पं. संतोष जैन, समाज के वरिष्ठ बुजुर्ग एवं समस्त महिला मंडल युवा परिषद ने ध्वज लेकर गाजे-बाजे से अगवानी की।
मंदिरों में उमड़ी भीड़
बखारी. चैत्र नवरात्र ग्राम बखारी में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ग्राम के पुराने मंदिर खैरो माता मंदिर एवं काली मंदिर देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्त माता रानी को जल चढ़ा कर पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। रविवार को माता रानी की अष्टमी होने की वजह से खैरो माता मंदिर एवं काली मंदिर हरदोल लाला में सुबह से ही भक्तों की खासी भीड़ देखी जा रही है। अष्टमी होने के कारण भक्तजन सुबह से ही माता रानी की पूजा अर्चना कर अष्टमी की पूजा कर रहे हैं। सुबह के अलावा शाम को माता रानी के दर्शन एवं आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में महिलाओं की खासी भीड़ देखी जा रही है। संगीतमय आरती में समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित हो रहे हैं। माता रानी का प्रतिदिन शाम को विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।
Published on:
26 Mar 2018 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
