कहां कितना बकाया ?
नगर के पुराने बस स्टैंड में बनाए गए शहीद भगत सिंह स्मारक कॉपलेक्स में लगभग ४० बकाए दारों द्वारा 6 करोड़ 71 लाख 7 हजार 222 रुपए अब तक जमा नहीं किए गए हैं। इसी तरह नगर के स्वामी
विवेकानन्द व्यावसायिक कॉपलेक्स भवन में 4 बकाएदारों द्वारा 30 लाख 54 हजार, नए बस स्टैंड में 2 बकाएदारों पर 19 लाख 90 हजार रुपए, गंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल व्यावायिक कॉपलेक्स के 6 बकाएदारों पर 51 लाख 72 हजार 250 रुपए, सब्जी मण्डी स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक कॉपलेक्स के 5 बकाएदारों पर 23 लाख 37 हजार, और विवेकानन्द व्यावसायिक दुकानों के 5 दुकानदारों पर 11 लाख 67 हजार 250 रुपए बकाया है। यह बकाया राशि जमा करने में नगर के व्यवसाई और दुकानदार आनाकानी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर नगरपालिका प्रशासन अब कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है, जिससे बकाया राशि जमा हो और नगर के विकास के कार्य कराए जा सकें।