
शहडोल। इस सीजन में पेट्रोल के दामों में भी आग लग रही है। धीरे-धीरे करके पेट्रोल के दाम 81 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। विगत एक माह से पेट्रोल करीब ७९ के आसपास बना हुआ था। प्रतिदिन दामों में ५ से १० पैसे का उतार चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन गुरुवार को पेट्रोल के दाम अचानक ८०.१६ रुपए प्रतिलीटर पहुंच गए। दूसरे दिन शुक्रवार को दामों में फिर इजाफा हुआ और पेट्रोल ८०.३४ रुपए मिला। इसके बाद शनिवार को फिर ४० पैसे प्रतिलीटर पर बढ़ोत्तरी हुई और आज पेट्रोल ८०.६४ रुपए मिला। दो माह पहले भी पेट्रोल के दाम साढ़े ८० रुपए प्रतिलीटर थे। बढ़े हुए दामों का प्रमुख कारण बाजार भाव बताया जा रहा है। बजट के बाद तेल पर सेस लगने से भी दामों में इजाफा बताया जा रहा है।
...........................................................................................................
बास्केटबॉल मैदान होगा सिंथेटिक टर्फ , लगेगी फ्लड लाईट
मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
शहडोल। जिले की बास्केटबाल का प्रदेश में अपना एक स्थान है। क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलते हैं, जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। लेकिन जिले में कहीं भी सिन्थेटिक कोर्ट नहीं होने से खिलाडिय़ों को असुविधा हो रही है। सीमेन्टेड कोर्ट में खेलने से खिलाडिय़ों के घुटने में दर्द की समस्या होने लगती है और वह लबें समय तक नहीं खेल पाते। इसी समस्या के निदान के लिए जिला बास्केटबाल संघ के पदाधिकारी एवं खिलाडिय़ों ने सीएम से मिलकर गांधी स्टेडियम में बने सीमेन्टेड कोर्ट को सिन्थेटिक करने की मांग की। खिलाडिय़ों की मांग एवं समस्या पर विचार करते हुए उन्होने जल्द ही इसे सिन्थेटिक कोर्ट बनाने एवं फ्लड लाईट लगाने का आश्वासन दिया है। यदि सिन्थेटिक कोर्ट बन जाता है तो खिलाडिय़ों के खेल स्तर में और सुधार होगा। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी रवि शुक्ला, केके श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, सदस्य कविता विश्वकर्मा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, खिलाड़ी सुमित पाण्डे, राहुल गौतम, एश्वर्या श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
...............................................................................................
38 पर शहर का तापमान, गर्म हवाओं से हलाकान हुए लोग
शहडोल। धूप दिन प्रतिदिन तीखे तेवर अपना रही है। चिलचिलाती धूप और चल रहीं गर्म हवाओं ने लोगों को हलाकान कर दिया है। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। शनिवार को तापमान ३६ से दो डिग्री सेल्सियस उछलकर ३८ पर पहुंच गया। अधिकतम पारा ३८ और न्यूनतम १६ डिसे दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार को अधिकतम ३६ और न्यूनतम १६ था। तीखी धूप सुबह ८ बजे से ही चुभने लगती है। हालात यह हैं कि सुबह ११ बजे के बाद और शाम ५ बजे के पहले लोग घरों में ही दुबके रहते हैं।
.................................................................................................

Published on:
31 Mar 2018 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
