शहडोल. निर्भया (Nirbhaya) के दोषियों को फांसी की सजा की तारीख मुकर्रर होने के बाद हर जगह फैसले को लेकर चर्चा है। इसी बीच मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के शहडोल में बालिका के साथ हैवानियत की हदों को पार करने वाले दरिंदे को दोहरे मृत्युदंड की सजा तक पहुंचाने वाले एक अफसर को गृहमंत्री ने सम्मानित किया है। मामला ९ जून २०१५ को शहडोल के झगरहा गांव का है। संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) संभाग नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजकुमार रावत अतिरिक्त जिला लेाक अभियोजन अधिकारी बुढ़ार को लैगिंक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के प्रकरण में सशक्त पैरवी कर आरोपी को फांसी की सजा से दंडित कराने में किए गए उत्कृष्ठ कार्य के लिए गृह मंत्री बाला बच्चन ने सम्मानित किया है। 9 जून 2015 को झगरहा में बालिका की हत्या कर पैर ढांक दिया गया था। आरोपी रामनाथ केवट ने दुष्कर्म के बाद बालिका को मौत के घाट उतार दिया था। अपर सत्र न्यायाधीश बुढ़ार शहडोल द्वारा लैंगिक अपराधों से बालको का सरंक्षण अधिनियम 2012 के प्रकरण, रामनाथ केवट को दोषी पाते हुए दोहरे मृत्युदंड से दंडित किया था। प्रकरण में अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन आरके रावत द्वारा सशक्त पैरवी करते हुए आरोपी को मृत्यु दंड दिलाया था। न्यायालय के समक्ष संदेह से परे प्रमाणित करने को ् संचालक पुरूषोत्तम शर्मा लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल ने भी सफलता मानी। जिस पर एडीपीओ बुढ़ार को गृह मंत्री बाला बच्चन द्वारा सम्मानित किया गया।