
शहडोल- पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो पिछले कुछ महीनों से लगातार गुनाह को अंजाम दे रहे थे। एटीएम कार्ड बदलकर घटना को अंजाम देते थे। कार्ड बदलते ही अकाउंट से या तो शॉपिंग हो जाती थी। या फिर अकाउंट साफ हो जाता था। लेकिन अब ये गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। जहां कई खुलासे हुए हैं और इनके पास से कई चीजें मिली हैं।
गिरफ्त में गिरोह
शहडोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जिन गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है उसमें एक नाबालिग के साथ-साथ 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में शिवम, धीरज, सुनील, विवेक, विजय और एक नाबालिग है। आरोपियों के पास से कार, एलईडी टीवी, सहित कई सामान पुलिस ने जप्त किए हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही 9 अपराधिक मामलों का पुलिस ने खुलासा भी किया है। ये गिरोह लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। गिरफ्त में आए आरोपियों ने शहडोल जिले में ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी कई जिलों में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन अब फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिनसे कई और खुलासे होने की उम्मीद है। तो वहीं अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं जिन्हें पुलिस पकडऩे की कोशिश कर रही है। और उम्मीद है कि वो आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद कई खुलासे भी होने की उम्मीद है।
जिले में हो चुकी हैं कई घटनाएं
पिछले कुछ महीने से जिले में एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट से शॉपिंग कर लेना या फिर अकाउंट ही साफ कर देने की घटना बहुत ज्यादा हो रही थी, अभी हाल ही में बुढ़ार में एक घटना हुई थी जहां एक बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर एटीएम कार्ड बदलकर उनके कार्ड से लाखों की शॉपिंग कर ली गई थी। इतना ही नहीं जिले में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। और घटना के बाद आरोपियों का पता नहीं लग पा रहा था। तभी से पुलिस बड़ी तेजी से इन आरोपियों के तलाश में थी। क्योंकि इस तरह की घटनाएं थमने का नाम ले रहीं थीं। कोई ना कोई एटीएम बदलने का शिकार हो ही जा रहा था। कई लोगों के खातों से शॉपिंग कर ली गई । अब जब पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया है। तो ये एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Published on:
1 Feb 2018, 1:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.