14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां बैगा परिवारों को नहीं मिला योजना का लाभ

यूथ कांग्रेस के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट सौंपा ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 3 Jul 2018, 8:51 PM IST

Benefits of Baga families not found here

Benefits of Baga families not found here

शहडोल। जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत बिशनपुरवा अंतर्गत ग्राम करकट व बिशनपुरवा में निवास करने वाले बैगा परिवार को शासन से मिलने वाली राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। जिससे परेशान बैगा परिवार मंगलवार को यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां यूथ कांग्रेस द्वारा बैगा परिवारों की समस्या ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन के समक्ष रखी है। जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि बैगा परिवारों को शासन की ओर से प्रति माह 1000 रुपये मिलना है। लेकिन बिशनपुरवा व करकट के बैगा परिवारों को अभी तक यह राशि मुहैया नहीं कराई गई है। इसके अलावा भी कई ऐसे गांव हैं जहां के बैगा परिवार उक्त राशि से अभी भी महरूम हैं। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप है कि उक्त बैगा परिवारों को लाभ दिलाए जाने का प्रस्ताव रखा गया तो बहाना बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा यह कहा जा रहा है कि अभी तक यह योजना ही लागू नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा बैगा परिवारों को चिन्हित कर उन्हे 1000 रुपये की राशि जो मुहैया कराने की योजना पर कार्य कर रही है। दु:खद पहलू यह है कि जमीनी स्तर पर इस योजना का लाभ भी बैगा परिवारों को नहीं मिल रहा है। पात्र हितग्राही इधर से उधर भटकते रहते हैं कुछ जानकारी के अभाव में इससे अछूते रह जाते हैं तो कुछ को प्रशासनिक नुमाइंदे इधर से उधर भटकाते रहते हैं। जिसके चलते इन्हे परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से यूथ कांग्रेस ने मांग की है कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। ज्ञापन सौंपते समय युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, अनुज मिश्रा, पीयूष शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, प्रभात पाण्डेय, शैफ अंसारी, भोला तिवारी के अलावा अन्य कार्यकर्ता के साथ बैगा परिवार की महिला व पुरुष मौजूद रहे।