
मध्यप्रदेश में बड़ा एक्सीडेंट, कई फिट गहरे गड्ढे में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी
शहडोल- बड़ी खबर डिंडोरी जिले से है, जहां एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, तो वहीं कुछ के मौत की खबर भी है। डिंडोरी जिले के कोतवाली अंतर्गत मूसरघाट में ये एक्सीडेंट हुआ है। जहां यात्रियों से भरी एक गाड़ी गहरे गड्ढे में जा गिरी। तूफान वाहन यात्रियों से भरी हुई थी, और पलट गई। जिसमें 2 यात्रियों की मौत हो गई है, तो वहीं दो दर्जन से भी ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।
ऐसे हुआ एक्सीडेंट
तूफान वाहन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी, और नेवसा की ओर से सवारियों को लेकर जा रही थी,कि तभी मूसरघाट में अचानक पलट गई, और 30 से 40 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौक पर पुलिस पहुंच गई, वहां आसपास के लोग पहुंच गए, राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया, और घायलों को आनन फानन में जिला चिकित्सायलय इलाज के लिए भेजा गया।
गाड़ी में खचाखच भरे थे यात्री
बताया जा रहा है कि तूफान वाहन में यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा थी, एक तरह से कहा जाए तो वाहन यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था। 12 से 15 क्षमता वाले इस वाहन में भारी तादाद में यात्री भरे हुए थे। बताया जा रहा है कि 30 से भी अधिक यात्री इस वाहन में थे।
गौरतलब है कि इस तरह के यात्री वाहनों में खचाखच यात्रियों को भरकर वाहन मालिक गाडिय़ों को धड़ल्ले से चला रहे हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसका खामियाजा आखिर में यात्रियों को भुगतना पड़ता है, जिस तरह से अभी हुए इस एक्सीडेंट में भुगतना पड़ रहा है।
अस्पताल में उपचार जारी
घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार शुरू है। डॉक्टर घायलों के इलाज में लगे हुए हैं।
Published on:
03 May 2018 01:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
