
शहडोल- पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने चेन स्नेङ्क्षचग मामले में कई वारदातों का एक साथ सुलझा लिया, और आरोपियों को पकड़कर इसका खुलासा किया। शहर में चेन स्नेचिंग के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो शहर के कुछ खास उम्र वर्ग के लोगों को ही अपना टारगेट बनाते थे।
नगर की सड़को में मार्निंग वाक पर निकलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिनसे पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने चैन स्नेचिंग की 10 वारदातों का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों से लगभग ४ लाख का मशरूका बरामद किया है। वहीं लूट का सामान खरीदने वाले दो सुनारों के विरुद्ध भी पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली थानान्तर्गत कुछ दिन पहले सुशीला जैन जो कि शहडोल के वार्ड क्रमांक ०६ की रहने वाली हैं, उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात मोटर साइकिल सवार जैन मन्दिर जाते समय उनके गले की चेन छीनकर भाग गया।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में अमित उर्फ बब्बू वाधवानी पिता ईश्वरचंद वाधवानी को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने जब आरोपी से सघनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपने दो अन्य साथी अज्जू उर्फ अजय वर्मन निवासी मोहनराम तालाब के पास एवं मोचन उर्फ छोटू चौधरी निवासी वार्ड नं. 26 के साथ मिलकर कोतवाली व सोहागपुर थाना क्षेत्र में 9 अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने ९ नग चैन व २५० रुपये बरामद किया है। मामले में पुलिस ने लूट की चेन को खरीदने वाले सुनार मुक्कू एवं रबि सोनी के विरुद्ध भी कार्रवाई की है।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व कोतवाली पुलिस के संयुक्त प्रयास से नगर में घटने वाली बड़ी वारदातों से पर्दा उठ गया है। आरोपियों ने कोतवाली व सोहागपुर क्षेत्र में घटित 10 घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। जिसमें 06 अगस्त 2015 को एम वेंकटेश्वर निवासी मतनी टोला, 10 अक्टूबर 2015 को मोहनी देवी निवासी एमएलबी स्कूल के पास, 20 जुलाई 2016 को शैल कुमारी निवासी बलपुरवा शहडोल, 11 अक्टूबर 2016 को कृष्णा देवी निवासी रेलवे कॉलोनी, 29 अक्टूबर 2016 गंगा देवी निवासी चपरा क्वार्टर शहडोल, निधि जायसवाल निवासी वार्ड क्रमांक 06, 17 अप्रैल 2018 सुशीला जैन निवासी वार्ड नं. 06, 10 जुलाई 2015 आशारानी मसीह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 29 जुलाई 2015 सरला सोनी निवासी कोटमा तिराहा बलपुरवा व 02 मार्च 2016 को सरोजनी साहू निवासी कमला नगर के साथ घटित घटनाओं को अंजाम देने की बात आरोपियों ने स्वीकार की है।
Published on:
21 Apr 2018 11:13 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
