
शहडोल। शादी विवाह और फसलों की कटाई और आम खर्चों के इन दिनों में कैश का संकट जारी है। लगातार तीसरे दिन भी शहर के अधिकतर एटीएम कैश विहीन रहे, लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे। छोटे-बड़े किसी प्रकार के नोट नहीं निकले। जरुरत की सामग्री खरीदने के लिए लोग स्वेप मशीन का उपयोग करते दिखे।
सरकारी और प्राइवेट बैंकों के शहर में लगभग ३ दर्जन से अधिक एटीएम हैं। विगत तीन दिनों से यहां कैश नहीं मिल रहा है। गुरुवार को बस स्टैंड, दरभंगा चौक, गांधी चौक, पुराना गांधी, चौक, एसबीआई मेन ब्रांच, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, एचडीएफसी बैंक एटीएम अमूमन सभी जगहों पर उपभोक्ता पैसे निकालने पहुंचे और उन्हें निराश होना पड़ा। बुढ़ार निवासी देवेंद्र शादी के लिए फर्नीचर लेने आए, एटीएम में कैश नहीं निकला तो कार्ड से पेमेंट किया।
दोपहर के समय एचडीएफसी बैंक में प्रबंधन द्वारा कुछ नोट एटीएम में डाले गए तो वहां लंबी लाइनें लग गईं। देखते ही देखते आधे घंटें में कैश खत्म हो गया। इसी तरह एसबीआई के भी चुनिंदा एटीएम में कैश डाला गया, लेकिन छोटे नोट होने के कारण वहां भी डालते ही पैसा खत्म हो गया। लोग जरुरी खरीददारी के लिए शहर भर के एटीएम खंगालते रहे, लेकिन कहीं भी कैश नहीं मिला।
पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि विगत दो दिनों से कार्ड से पेमेंट करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या अधिक रही। कैश न होने के कारण लगभग ६० प्रतिशत वाहन चालकों ने कार्ड से ही पेमेंट किया। यही हाल फर्नीचर, कपड़ा, ज्वेलरी,बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स, किराना, मोबाइल दुकान पर भी रहा। व्यापारियों ने बताया कि इन दिनों शादियों की खरीदारी हो रही है। कैश न होने के कारण लोग कार्ड से पैमेंट कर रहे हैं। शहर में एक सैकड़ा से अधिक विभिन्न बैंकों की स्वेप मशीनें दुकानों में लगीं हैं।
Published on:
19 Apr 2018 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
