22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाइनल मुकाबले में इंदौर की टीम ने मारी बाजी, जानिए कैसा रहा पूरा मुकाबला

इंदौर ने 6 विकेट से जीता मैच

2 min read
Google source verification
In the final match, Indore team champion, big tournament

शहडोल- मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिशन का अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज खेला गया, टूर्नामेंट शहडोल के गांधी स्टेडियम में खेला गया। जहां फाइनल मुकाबला शहडोल और इंदौर के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में शहडोल की टीम को हार का सामना करना पड़ा, फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर की टीम ने ट्रॉफी जीती।

टॉस का बॉस
मैच में टॉस का बॉस शहडोल की टीम बनी, और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

शहडोल की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर शहडोल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टॉस जीतने का फायदा टीम उठा नहीं पाई, और जिस तरह से सेमीफाइनल में खेल दिखाया था, वैसा खेल बिल्कुल भी नहीं दिखा सकी, जिसके चलते टीम एक बड़ा स्कोर सेट नहीं कर सकी, फाइनल मैच में शहडोल की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी, शहडोल की टीम 77 रन पर ढेर हो गई।

इंदौर की बल्लेबाजी
इंदौर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, जिसकी बदौलत इंदौर के बल्लेबाजों के सामने बड़ा टारगेट नहीं था, इंदौर की अंडर-19 महिला टीम के बल्लेबाजों ने अपने अंदाज में ही खेलना शुुरू किया, और महज 26 ओवर में ही टारगेट को चेज कर दिया, और मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही इंदौर ने एमपीसीए के इस अहम टूर्नामेंट में भी कब्जा जमा लिया।

मैन ऑफ द मैच
मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली श्रेया पाटीदार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया, श्रेया पाटीदार ने 6 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, श्रेया ने किफायती गेंदबाजी का नजारा पेश किया।

टूर्नामेंट में सेलेक्टर्स की थी पैनी नजर
इस टूर्नामेंट में सेलेक्टर्स की पैनी नजर थी, क्योंकि इस टूर्नांमेंट में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश की अंडर-19 की टीम चुनी जानी है। इस टूर्नामेंट के दौरान सेलेक्टर्स भी हर मैच में हर खिलाड़ी पर बारीकी से नजर रखे हुए थे।

इन्होंने दी ट्रॉफी
फाइनल विजेता टीम को ट्रॉफी नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे ने दिया, तो वहीं रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट वालों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कार के तौर पर किट प्रदान किया।