
शहडोल- सीबीएसई ने 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। रेगुलर स्टुडेंट्स को उनके एडमिट कार्ड स्कूलों से मिलेंगे। सीबीएसई ने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जहां से प्राइवेट स्टुडेंट अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होनी है।
परीक्षा देने जाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
- प्रवेश पत्र के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में मोस्ट इंपोर्टेंट रोल नंबर लिखा हुआ है। रोल नंबर शब्द और अंक दोनों में दिए गए हैं। 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लास के स्टुडेंट के लिए ये बहुत आवश्यक है, इससे आपकी
व्यक्तिगत पहचान के तौर पर पहचाना जाएगा। इसलिए शब्द और अंक वाले रोल नंबर को मिला लें। अगर कहीं कोई मिसटेक है या दिक्कत समझ आती है तो तुरंत बोर्ड को सूचित करें।
2- जन्म तिथि को अच्छी तरह से जांच लें क्योंकि कक्षा 10 के लिए ये बहुत अहम है। क्योंकि डेट ऑफ बर्थ सभी आधिकारिक दस्तावेंजों में दोहराया जाएगा। कई डाक्यूमेंट्स में सीबीएसई कक्षा 10वीं के
जन्मतिथि को यूज करेगा। मार्कशीट की जन्मतिथि यूज की जाएगी। जिसका इस्तेमाल कई जगह होता है। इसलिए इसे अच्छे से जांच लें और अगर कोई गलती समझ में आती है तो तुरंत बोर्ड को सूचित करें।
३- सेंटर नंबर को भी अच्छे से देख लें, इस नंबर से छात्र अपने परीक्षा केंन्द्र का पता लगा सकता है। बता दें पिछले साल से कक्षा 12 के छात्रों को अपने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के लिए सेंटर नंबर एक्सेस
करना पड़ रहा था। इसलिए सेंटर नंबर को ध्यान रखें
4- उम्मीदवारों को दो चीजों को जांच करने की आवश्यकता है। पहला एडमिट कार्ड में फोटोग्राफ है या नहीं और अगर है तो ये आपका ही है, या नहीं, इस बात को ध्यान से चेक कर लें नहीं दिक्कत हो सकती है
और अगर कोई दिक्कत है तो तुरंत सूचना दें। क्योंकि बिना तस्वीर के प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा। और छात्रों को परीक्षा केंन्द्र के अंदर अनुमति नहीं दी जाएगी।
5- प्रवेश पत्र में अपने पर्सनल इनफॉर्मेशन को भी चेक कर लें। मां का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम और श्रेणी का उल्लेख किया गया है। इसे देख लें कि ये मेल खाता है या नहीं।
6- आपने ने जिन विषयों के लिए अप्लाई किया है। बोर्ड रिकॉर्ड के हिसाब से दिख रहे हैं या नहीं, एडमिट कार्ड में देख लें कि सभी कोड, तिथियां और विषय सभी मेल खा रहे हैं या नहीं अगर कोई दिक्कत है तो
तुरंत इसे अधिकारियों के नोटिस में लाएं।
8- Pricciple के हस्ताक्षर और स्टाम्प- ये अत्यंत महत्वपूर्ण है कि स्टाम्प और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर के बिना दस्तावेज अस्थायी और अमान्य है। इसलिए एडमिट कार्ड लेते समय ये सुनिश्चित कर लें कि Principle के सिग्नेचर और स्टांप लगे हुए हैं या नहीं।
Published on:
21 Feb 2018 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
