शहडोल- शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब अधिकारियों ने भी ठान लिया है, अभी हाल ही में शहडोल में नए कमिश्नर जेके जैन आए हैं, तो वहीं जिले में नए कलेक्टर की भी नियुक्ति हुई है, शहडोल की नई कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव हैं, कमिश्नर और कलेक्टर दोनों ने ही साफ कर दिया है कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर को स्वच्छ बनाने की है, स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का है। और इसके लिए कमिश्नर और कलेक्टर दोनों ही काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।