
CM will arrive to welcome the entire city for blessings of saints
शहडोल- संतों के स्वागत के लिए पूरा शहर सज चुका है, आज एकात्म यात्रा का कार्यक्रम शहडोल में होना है। १९ दिसंबर से अमरकंटक से शुरू हुई एकात्म यात्रा अब शहडोल पहुंच चुकी है। आज यात्रा का कार्यक्रम टेक्निकल स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। एकात्म यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में ध्रुवा बैंड भी आकर्षण का केंन्द्र होगा। जिसके द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा भी कार्यक्रम में कई लोग शामिल होंगे।
सीएम का कार्यक्रम
कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3.30 बजे एकात्म यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। और फिर यहीं से 5.20 में जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर नरेश पाल ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर अधिकारियों की बैठक ली तथा बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभा स्थल में समुचित पेयजल व्यवस्था, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई, बैरीकेटिंग की व्यवस्था कराएं और सभा स्थल पर विभिन्न विभाग कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाएं। इस दौरान एसपी सुशांत सक्सेना, सीइओ जिला पंचायत एस कृष्ण चैतन्य, अध्यक्ष नगर पालिका उर्मिला कटारे, संतोष लोहानी, अजय सिंह बघेल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उनके आगमन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर नरेश पाल ने अधिकारियों के साथ हेलीपैड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम स्थल में समुचित तैयारियां करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
बाणगंगा मैदान में होगी पार्किंग व्यवस्था
एसपी सुशांत सक्सेना ने बताया कि 22 दिसम्बर को सीएम के आगमन के दौरान वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बाणगंगा मैदान में की गई है। उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से जो वाहन कार्यक्रम स्थल पर आएंगे उन्हें 2 बजे तक कार्यक्रम स्थल में सवारियों को उतारने की अनुमति रहेगी। सवारियां उतारने के बाद वाहनों की पार्किंग बाणगंगा मैदान में होगी।
Published on:
22 Dec 2017 12:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
