मुख्यमंत्री के अलावा ये भी होंगे शामिल
आदिवासी संभाग होने के चलते शहडोल में बैगाओं का ये बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है। बैगाओं को मुख्य धारा से जोडऩे की दिशा में सीएम कई बड़ी घोषणाएं भी यहां पर कर सकते हैं। बैगा सम्मेलन सह
विकास यात्रा में कई मंत्री, अजजा आयोग अध्यक्ष सहित सांसद और विधायक भी शामिल रहेंगे। सीएम के अलावा उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष अजजा नरेन्द्र मरावी, बैगा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामलाल बैगा, सांसद ज्ञान सिंह, रीति पाठक, विधायक प्रमिला सिंह, जयसिंह मरावी, रामपाल सिंह, जिपं अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, भाजपा अध्यक्ष इन्द्रजीत छाबड़ा मौजूद रहेंगे।