रोगोपचार प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुधीर कुमार शुक्ला ने मामले की शिकायत एसडीएम सोहागपुर लोकेश जागीड़ से की थी। पीडि़त ने गलत इलाज और पैसा लेने के आरोप लगाए थे। एसडीएम के पत्राचार के बाद सोमवार को शहर के पुराना आरटीओ कार्यालय बड़ेरिया भवन के नजदीक संचालित क्लीनिक में बीएमओ ब्यौहारी डॉ राजेश मिश्रा के नेतृत्व में दबिश दी। यहां पर डॉ पीके बरई बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक में दबिश देने के बाद दवाईयां जब्त की हैं। इसके साथ ही कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट सौपी है, जल्द ही सील करने की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार झोलाझाप डॉक्टर के यहां से २१ तरह की दवाईयां जब्त की गई है।