घटना अमलाई थाना इलाके की है जहां रहने वाली गीता कोल नाम की महिला की कोई संतान नहीं थी इसलिए उसने दो महीने पहले अपनी देवरानी की बहन रेनू कोल निवासी रीवा के 3 साल के बच्चे को गोद लिया था। बच्चे का नाम ऋषभ है जिसे गोद लेने के बाद कुछ दिनों तक तो महिला गीता कोल ने काफी लाड़ प्यार किया लेकिन दो महीने में ही इस मुंहबोली मां का प्यार सितम में बदल गया। वो मासूम ऋषभ को प्रताड़ित करने लगी।