3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के चार साल पूरे हुए तो भाजपाइयों ने किया ये काम

महिलाओं ने तोड़ी परंपरा, स्वच्छता के लिए पहुंचीं शांतिवन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 4 Jun 2018, 11:35 AM IST

Four years of Bjp government, party workers do this work

सरकार के चार साल पूरे हुए तो भाजपाइयों ने किया ये काम

सरकार के चार साल पूरे हुए तो भाजपाइयों ने किया ये काम

शहडोल- पीएम नरेन्द्र मोदी के चार साल के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर को स्वच्छ रखने और नगर के चौराहों और तिराहों पर नगरपालिका द्वारा लगाई गई महापुरुषों की प्रतिमाओं को संरक्षित और सुंदर बनाने के लिए नगर की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई करने के बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

उक्त कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे की अगुआई में रविवार को सुबह १० बजे से शुरू किया गया। इस दौरान महिलाओं ने शहर स्थित स्वामी विवेकानन्द, महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बिरसा मुण्डा, हेमू कालानी, भगत सिंह, लल्लू सिंह, की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

इसके साथ ही महिलाओं ने नगर के बुढ़ार रोड स्थित शांति वन में झाड़ू लगाकर साफ सफाई करने के साथ पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए स्वच्छता का संदेश दिया कि जन्म से मृत्यु तक साफ-सफाई होनी
चाहिए।

इस दौरान जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सुदीप शुक्ला, भाजयुमों के राहुल द्विवेदी, महिला मोर्चा से निर्मला गुप्ता, पार्षद गोविंद सिंह परिहार, महेश भागदेव, शक्ति लक्षकार, विन्ध्येश्वरी परस्ते, अनुराग शुक्ला, डा. एके श्रीवास्तव, अजय बिजरा, राजेश्वर उदानिया, शुष्मा उदानिया, मनजीत कौर मान, निभा गुप्ता, किशन साहू, रविन्द्र वर्मा, हर्ष कटारे, सुनील गुप्ता, मोनू चौहथा के अलावा अन्य भाजपा और भाजयुमो तथा महिला मोर्चा की महिलाएं मौजूद रहीं।
----------------------

खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए 198 प्रतिभागी
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

शहडोल- जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग शहडोल, एन ई आई रेल्वे शहडोल एवं अदम्य युवा सेवा समिति शहडोल के सौजन्य से ग्रीष्मकालीन शिविर मे पंजीकृत एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चो के बीच रविवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में सामान्य ज्ञान खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन दो ग्रुप जूनियर और सीनियर वर्ग मे किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैण्डबॉल, एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खेलने वाले 198 बालक बालिकाओ ने उत्साह पूर्वक बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता के साक्षी रहे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी शैलेन्द्र सिंह जाट, एन ई आई रेल्वे के सचिव ए के मोहन्ती, अदम्य युवा सेवा समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा,उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव दुर्गेश गुप्ता, सलाहकार एम रामाराव,सदस्य शिक्षक सहजेन्द्र चतुर्वेदी एवं सक्रिय सदस्य, खेल कोच धीरेन्द्र सिंह, रईस खान, श्रीदेवी मैडम ए अनिल सिंह, कल्पना मैडम, उषा मैडम, इन्द्रजीत, सुरेन्द्र, इशान, रतन सिंह एवं अदम्य खेल अकादमी के कोच निखिल द्विवेदी सहायक कोच राजकुमार सिंह, शशिकान्त पनिका सम्मिलित हुये।

सभी के सहयोग से आज का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता मे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ग्रीष्मकालीन शिविर समापन के दिन पुरुस्कार वितरण किया जायेगा।