17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुल्हन करती रही इंतजार दूल्हा हो गया फरार

शादी में हो गया अजब-गजब ड्रामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 29 Mar 2018, 2:40 PM IST

funny wedding story news in hindi

मंडला- शादी का ये अजब-गजब ड्रामा बीती रात को हुआ। जब एक दूल्हा बारात लेकर आया, और अचानक फरार हो गया, जनाब अक्सर फिल्मों में देखने को मिलता है कि दूल्हा बारात लेकर आता है तो अपनी दुल्हनियां को साथ लेकर ही फरार होता है। लेकिन यहां दूल्हा दुल्हनिया के साथ फरार नहीं हुआ, बल्कि अकेले ही भाग निकला। जिसके बाद शुरू हुआ इस शादी में अजब-गजब ड्रामा। आखिर ऐसी क्या वजह रही जो दूल्हा शादी छोड़कर ही फरार हो गया। हर किसी के लिए बड़ा सवाल बन चुका था।

दुल्हन थी तैयार, लेकिन दूल्हा था फरार
दरअसल रैगांव थाना मोहगांव से दूल्हा राकेश यादव कांसखेड़ा बारात लेकर आया था।, जहां वो अपनी दुल्हनिया लेने आया था। लेकिन उसे भी नहीं पता रहा होगा कि उसकी बारात में अभी इतना ड्रामा होने वाला है जो उसे खुद भी नहीं पता।
बाराती भी खुश थे, दूल्हा भी खुश था, सबकुछ सही चल रहा था, बारात भी निकल पड़ी, बारातियों ने भी डीजे की धुन पर डांस करना शुरू दिया। लेकिन इस बारात में अचानक एक ट्विस्ट आता है और डीजे वाले से बाराती गाना बजाने की डिमांड करते हैं। अलग-अलग बाराती के अलग-अलग डिमांड, डीजे वाला भी परेशान हो जाता है। वहां डांस कर रहे कुछ लोग नशे में भी थे। डीजे वाला एक साथ हर किसी की फरमाइश पूरी नहीं कर पा रहा था, जिसकी वजह से परेशान होकर डीजे वाले ने भी डीजे बजाने से इंकार कर दिया। और फिर तभी शुरू हो गया विवाद। विवाद इतना बढ़ जाता है कि जश्न के माहौल से बारात अचानक ही तनाव के माहौल में आ जाता है। विवाद इतना बढ़ गया कि कोई किसी की सुनने को तैयार ही नहीं हो रहा था। जिसके चलते दुल्हा अपनी ही बारात छोड़कर फरार हो गया। अब क्या था दूल्हा भाग निकला, फिर से हड़कंप मच गया। अब डीजे का विवाद नहीं बल्कि सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया कि दूल्हा कहां भाग गया। बाराती वहीं थे, दूल्हन भी तैयार थी। लेकिन दूल्हा अचानक कहां ्रफरार हो गया।

फिर हुई पुलिस की एंट्री
अक्सर देखा जाता है कि अच्छे कामों में पुलिस की एंट्री कम ही होती है। लेकिन यहां दूल्हा के भाग जाने के बाद 100 डायल कर पुलिस को बुलाया जाता है। अंजनिया पुलिस मौके पर पहुंचती है। पूरी बात को समझती है और रात में ही अपनी टीम के साथ दूल्हे की तलाश में निकल पड़ती है। अंजनिया चौकी प्रभारी सुरेंन्द्र सिंह की लीडरशिप में दूल्हे की तलाश की जाती है। कुछ देर की तलाश के बाद पुलिस दुल्हे को
ढूंढने में कामयाब हो जाती है। और रात को 1 बजे ही ढूंढकर पुलिस दूल्हा राकेश को अंजनिया लेकर पहुंचती है।

दूल्हा तो मिल गया, लेकिन फिर भी था नाराज
डीजे वालों से हुए विवाद और जब कोई किसी की नहीं सुन रहा था उसके बाद फरार दूल्हा इतना गुस्से में था कि वो शादी करने को ही तैयार नहीं हो रहा था। लेकिन जब पुलिस दूल्हे को अंजनिया तक लेकर आ गई। तो फिर उसके बाद उसे मनाने काम भी खुद ही किया। दूल्हे को काफी समझाया गया, और फिर काफी मशक्कत के बाद दूल्हा शादी के लिए तैयार हो गया।

मान गया दूल्हा, बजने लगा डीजे, पड़ गए सात फेरे
इस तमाम ड्रामें के बाद आखिरकर अंत में पुलिस दूल्हे को मनाने में कामयाब रही, और रात में ही खुद पुलिस मौके पर मौजूद रहकर इस शादी की गवाह बनी, अपने सामने ही पुलिस ने वरमाला करवाया, सात फेरे लगवाए, और जब दूल्हा और दुल्हन एक दूजे के हो गए, तो फिर वहां से पुलिस निकल गई।