2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चमत्कार- अपने आप बढ़ रही हनुमान जी की प्रतिमा, अद्भुत है लीला

पढि़ए पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 4 Apr 2018, 2:39 PM IST

Hanuman Mandir Mandla India Location Facts History

शहडोल- बजरंग बली के भक्तों की कमी नहीं है, क्योंकि बजरंग बली की महिमा अपरंपार है। और जब लोगों को खुद भगवान हनुमान का चमत्कार दिखने लगे, तो फिर लोगों की आस्था और बढ़ जाती है। मंडला जिला के निवास तहसील के अंतर्गत बंदरिया गांव है, जहां बजरंग बली का मंदिर लोगों के आस्था का केंन्द्र बना हुआ है। क्योंकि इस मंदिर में विराजे बजरंगबली की महिमा अपरंपार है, इनका चमत्कार अद्भुत है, यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

इसीलिए बजरंगबली के इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगती है। दूर-दूर से लोग इस मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन करने आते हैं। क्योंकि इस मंदिर में विराजे भगवान हनुमान में उनके भक्तों को बहुत भरोसा है। इस मंदिर में बजरंगबली का चमत्कार दिखता है।

हनुमान दिखा रहे चमत्कार
भगवान श्रीराम के भक्त बजरंग बली के के चमत्कारों के किस्से तो अक्सर सुनने को मिलते हैं। लेकिन मंडला जिले के निवास तहसील के बंदरिया गांव में हुनमान जी के इस मंदिर में चमत्कार देखने को मिल रहा है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा अपने आप लगातार बढ़ रही है, लोगों ने बताया कि जब ये मूर्ति मिली थी तब लगभग 3 फिट की थी, और ग्रामीणों ने छोटा सा मंदिर का निर्माण कराया था। लेकिन हनुमान जी की ये मूर्ति लगातार बढऩे लगी, और वर्तमान में ये मूर्ति 7 फीट की हो गई है ।

हनुमान जी की प्रतिमा छोटी थी तो मंंदिर भी छोटा बनवाया गया था। लेकिन अब जब प्रतिमा अपने आप बढ़ रही है तो मंदिर छोटा पडऩे लगा है, जिसके चलते अब मंदिर का भव्य निर्माण एक बार फिर से कराया जा रहा है। जिससे अगर मूर्ति की लंबाई बढ़ रही है तो कोई दिक्कत ना हो। इस गांव के स्थानीय पुराने लोगों का कहना है कि मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा आठवीं से बारहवीं सदी के बीच की है। और यहां अगर कोई सच्चे मन से मन्नत मांगता है तो वो पूरी होती है।

मूर्ति को चुराने का किया गया प्रयास
गांव के ही पुराने लोगों ने बताया की हनुमान जी की इस मूर्ति को कुछ साल पहले चोरी करने का प्रयास भी किया गया था। लेकिन चोर सफल नहीं हुए थे।

यहां है इस नदी का उद्गम स्थल
स्थानीय लोगों ने बताया कि गौर नदी का उद्गम स्थल भी बंदरिया गांव ही है। गौर नदीं के इस उद्गम स्थल पर हर दिन भक्त पहुंच रहे हैं। यहां पवन पुत्र हनुमान जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। इस स्थल के पास गौर नदी पर ही डेम का निर्माण भी किया गया है।

मंदिर से जुड़ी है भक्तों की आस्था
इस मंदिर से भक्तों की बहुत आस्था जुड़ी हुई है, यहां के गांव के पुराने लोग भगवान बजरंग बली की और कई चमत्कार के किस्से सुनाते हैं। जो अद्भुत हैं। बजरंग बली के इस मंदिर में दर्शन के लिए अपनी मुरादों को लेकर दूर-दूर से भक्त यहां पहुंचते हैं। और बड़ी ही श्रृद्धा और भक्ति के साथ बजरंग बली की पूजा अर्चना करते हैं।

ऐसे जा सकते हैं यहां
इस मंदिर में अगर आप हनुमान जी के दर्शन का मन बना रहे हैं तो आपके लिए रास्ता बहुत आसान है। मंडला जिले से करीब 50-60 किलोमीटर पर स्थित है निवास तहसील, और वहां से महज 12-14
किलोमीटर में है बंदरिया गांव, जहां जाकर आप बजरंग बली के चमत्कार को देख सकते हैं, हनुमान भगवान के दर्शन कर सकते हैं। और अपनी अर्जी वहां लगा सकते हैं। इतना ही नहीं जबलपुर से भी बंदरिया गांव ज्यादा दूर नहीं है।