
शहडोल - छात्र हतोत्साहित न हों और बड़ी सहजता से प्रश्न पत्र को हल करें। आसान सवालों को पहले हल करें जिससे उनके उत्साह में वृद्धि होगी साथ ही वह इन्हे कम समय में ज्यादा अच्छे से साल्व कर सकेंगे। प्राय: देखने में आता है कि हड़बड़ाहट में छात्र गल्तियां कर बैठते हैं और बनते हुये प्रश्न भी उनसे छूट जाते हैं। धैर्य के साथ परीक्षा दें यदि कोई प्रश्न समझ में नही आ रहा है तो उसमें समय बर्बाद करने की वजाय अगले प्रश्न को साल्व करें। अंत में बचे हुए समय में ऐसे सवालों की ओर ध्यान दें जिन्हे हल करने में कठिनाई हो रही हो।
समय का ध्यान रखकर परीक्षा दें जिससे कि निर्धारित समय में पूरा प्रश्न पत्र साल्व किया जा सके। बोर्ड परीक्षा के लिये चलाए जा रहे पत्रिका हैप्पी एग्जाम कालम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार धुर्वे ने छात्रों को कुछ ऐसी सलाह दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह समय छात्रों के लिये सबसे महत्वपूर्ण है। इसका ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करें। वह अपने अभिभावक व शिक्षकों से सतत संपर्क में रहें और उनके मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी करें। श्री धुर्व ने छात्रों को सलाह दी है कि इस समय वह तनाव मुक्त रहें साथ ही परीक्षा की तैयारी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें।
डीईओ उमेश कुमार धुर्वे ने बताया कि परीक्षा के दरम्यान क्या करें छात्र-छात्राएं
- यदि छात्रों को कोई समस्या है तो टोल फ्री नम्बर में काल कर छात्र अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
- तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें।
- अपने शिक्षकों से सतत् संपर्क में रहें साथ ही बड़ो का भी मागर्दशन लें।
- छात्रों के लिये यह सबसे महत्वपूर्ण समय है इसमें परीक्षा की तैयारी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।
- टाइम टेबिल तैयार कर लें उसके अनुसार अपनी तैयारी करें।
- कठिन विषयों का पहले अध्ययन करें।
Published on:
26 Feb 2018 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
