4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपी ने कहा पहले के प्रश्न न बनने पर छूट जाते हैं कई प्रश्नोत्तर

न बनने वाले सवालों पर दें सिर्फ दो मिनट, समय विभाजन जरूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 24 Feb 2018, 5:21 PM IST

Happy Exam- SP said SP said If you do not build the first questions

एसपी ने कहा पहले के प्रश्न न बनने पर छूट जाते हैं कई प्रश्नोत्तर
न बनने वाले सवालों पर दें सिर्फ दो मिनट, समय विभाजन जरूरी

शहडोल- बोर्ड परीक्षा शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, सभी छात्र अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। परीक्षा में समय का विभाजन बेहद जरूरी है। कई मर्तबा समय विभाजन न होने की वजह से कई महत्वपूर्ण प्रश्न बनने के बाद भी नहीं कर पाते हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए चलाए जा रहे पत्रिका हैप्पी एग्जाम कॉलम के लिए एसपी अनूपपुर सुनील जैन ने कुछ ऐसी ही टिप्स साझा किए हैं। एसपी अनूपपुर जैन के अनुसार बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल सबसे अहम भूमिका निभा सकता है। हर विषय के लिए परीक्षा के तीन माह पहले दो-दो घंटे जरूर दें। परीक्षा में पहले होने वाले विषयों पर ज्यादा फोकस करें। गणित, फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायो विषयों के नोट्स बनाएं।

बेटे ने छोड़ दिए थे पूरे प्रश्न
एसपी अनूपपुर ने खुद के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि बेटे ने काफी तैयारी करते हुए एनटीएससी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस दौरान बेटे ने पेपर देखते ही शुरूआत के प्रश्नों में उलझ गए। शुरूआत के प्रश्न न बनने से पूरे दस प्रश्नों को छोड़ दिया। एसपी ने उदाहरण देते हुए बताया कि पहला दूसरा प्रश्न नहीं बन रहा तो घबराना नहीं है, आगे के प्रश्नों पर गंभीरता से कोशिश करें। आगे कई सवाल बनने वाले शामिल हो सकते हैं।

छात्र - छात्राओं के लिए टिप्स
- प्रश्न नहीं बन रहा है तो दो मिनट का समय दें, नहीं बनें तो दूसरा प्रश्न करें।
- परीक्षा के पहले शाम से तनावमुक्त होकर पढ़ाई करें और पर्याप्त नींद लें।
- सुबह का समय दोहराने के लिए रखे। याद करने वाले विषयों को पढ़े।
- आत्मविश्वास रखें। इससे थोड़ा आने वाले प्रश्न का भी बेहतर उत्तर दे सकेंगे।
- खानपान में ध्यान रखें, योग और मेटिटेशन जरूर करें।