6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तरह से करेंगे तैयारी, तो परीक्षा में होगी आसानी

पढि़ए बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के काम की टिप्स

2 min read
Google source verification
Preparation will be done in such a way, then examination will be easy

शहडोल- बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत बस कुछ ही दिन में होने जा रही है। अक्सर देखा जाता है कि इस दौरान बच्चे बहुत टेंशन में रहते हैं। क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक पाने के लिए बच्चे दिन रात मेहनत करते हैं। किसी भी विषय को रटने की बजाय समझकर याद करें। रटा हुआ टॉपिक कुछ समय बाद भूल सकता है लेकिन समझकर याद किया गया विषय काफी समय तक दिमाग में रहता है। कुछ ऐसे ही टिप्स डीआईजी आरके अरूसिया ने पत्रिका हैप्पी एग्जाम कॉलम के लिए बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए साझा किया। डीआईजी अरूसिया के अनुसार कठिन विषयों को पहले ही पूरा कर लेना चाहिए। जिन विषयों को समझने में दिक्कतें आ रही हैं उन्हे छोड़ दें और नए टॉपिक पर फोकस करें। इससे कुछ समय की बचत होगी और पढ़ाई को लेकर छात्र - छात्राओं में तनाव की स्थिति भी नहीं बनेगी। इसके अलावा पर्याप्त नींद लें। छात्र छात्राएं हर दिन कम से कम ६ घंटें की नींद जरूर लें।

मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं
डीआईजी अरूसिया ने कहा कि बेहतर रिजल्ट के लिए मेहनत जरूरी है। इसका कोई शार्टकट नहीं है। हर छात्र- छात्राओं को मेहनत कड़ाई से करनी होगी। हर छात्र अपनी क्षमता और प्रतिभा पर फोकस करें, इससे कम पढ़ाई से भी बेहतर अंक आ सकते हैं। डीआईजी ने अभिभावकों के लिए भी संदेश दिया है। कहा कि छात्र छात्राओं पर दबाव न बनाए कि डॉक्टर इंजीनियर ही बनना है।

बेहतर रिजल्ट के लिए इस तरह करें पढ़ाई
- विषयों के नोट्स बनाएं। नोट्स में कठिन और सरल प्रश्नोत्तर को बांट लें।
- विषयों को याद करना काफी नहीं हैं, बार- बार खुद का मूल्यांकन करते रहें।
- टाइम टेबल जरूर बनाएं। इसके अनुसार ही दिनभर की पढ़ाई करें। जिससे सफलता मिलेगी।
- एक बार याद करने के बाद बार-बार टॉपिक को आंख बंद करके दोहराएं।
- अलग अलग किताबों से पढ़कर खुद की नोट्स बनाएं और इससे पढ़ाई करें।