शहडोल- गर्मी का सीजन है, और ये अपना रंग दिखाना शुरू कर चुकी है, तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं, सुबह से ही तेज धूप का अहसास होने लगता है, शहडोल में इन दिनों गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। सुबह से लोग इससे बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा ढककर ही निकलते हैं, और जैसे ही दोपहर के 11-12 बजते हैं टेंपरेचर बढ़ता है सड़कें सूनी हो जाती हैं। सड़कों में सन्नाटा पसर जाता है। आज भी गर्मी का कुछ ऐसा ही हाल है, टेंपरेचर लगातार बढ़ रहा है।