
Here is the study of fear in the shadow of
शहडोल. संभागीय मुख्यालय के प्राइमरी स्कूल ककरहाई के छात्र और छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं, उन्हे और स्कूल प्रबंधन को हमेशा छात्रों के हादसे का डर सता रहा है। जानकारी में बताया गया है कि प्राइमरी स्कूल में लगभग आधा सैकड़ा आदिवासी छात्र और छात्राएं यहां कक्षा ५वीं की पढ़ाई करने आते हैं, लेकिन स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने के
कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है। वजह यह है कि स्कूल मुख्य सड़क पर होने के कारण यहां हर समय भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और छात्र आए समय सड़क पर खेलने आ जाते हैं। वहीं स्कूल का आलम यह है कि स्कूल में विभाग द्वारा छात्रों के पीने के पानी के लिए एक हैंडपम्प की स्थापना तो कराई गई है, लेकिन वह जर्जर और बिगडे होने के कारण छात्रों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बताया गया है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कई बार संकुल प्राचार्य और ग्राम पंचायत को बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने और हैंण्डपंप का सुधार कराने के लिए कहा गया लेकिन अब तक बच्चों की इस सुविधा की अनदेखी विभाग के आला अधिकारी कर रहे हैं, जिससे छात्रों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इनका कहना है
इस मामले को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा गया है, जल्द ही जनपद पंचायत स्तर पर बाउंड्रीवाल का निर्माण और हैण्डपंप की व्यवस्था कराई जाएगी।
संजय पांडेय, संकुल प्राचार्य, कोटमा जिला शहडोल
किसान कांग्रेस की बैठक हुई
शहडोल। नगर के स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की किसान कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कटारे तथा नपा उपाध्यक्ष कुलदीप निगम उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले के गोहपारू, जैतपुर, बुढ़ार, और सोहागपुर क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों की समस्याओं को लेकर कार्य योजना तैयार की गई, और किसान भाइयों की मदद के लिए किसान हेल्पलाइन न. जारी किया गया। बैठक के दौरान राकेश कटारे, कुलदीप निगम, विजय सिंह, रतन सोनी, रामलखन तिवारी आदि रहे।
Published on:
31 Dec 2017 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
