
शहडोल- पेट्रोल आज मानव जीवन की बड़ी आवश्यकता बन चुकी है, पेट्रोल की डिमांड लोगों के बीच में किस तरह से है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि किसी भी पेट्रोल पंप में जाइए, पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है, एक से एक गाडिय़ां पेट्रोल भरवाने के लिए खड़ी रहती हैं, क्योंकि इन गाडिय़ों का बिना पेट्रोल कोई मोल नहीं है। और पेट्रोल है कि दाम आसमान छू रहे हैं।
आसमान में पेट्रोल के दाम
शहडोल में इन दिनों पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में शहडोल में पेट्रोल के दाम 81 रुपए पार हैं, और ये पिछले कई दिन से बने हुए हैं, अप्रैल के शुरुआत से ही पेट्रोल के दाम 81 पार बने हुए हैं, और अभी भी वही हाल हंै, जिसे लेकर अब पब्लिक परेशान है, क्योंकि पेट्रोल के दाम दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। और पेट्रोल आम पब्लिक की अब बड़ी जरूरत बन चुकी है।
कांग्रेस की सत्ता में भी बढ़े थे दाम
ऐसा नहीं है कि बीजेपी शासन में ही पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, चार पहले जब केंन्द्र में कांग्रेस की सत्ता थी, तब भी शहडोल शहर में पेट्रोल के दाम ने 84 का आंकड़ा छुआ था। साल 2013-14 में जब केंन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तब क्रूड के दाम 104 डॉलर थे, जो कि वर्तमान में 74 डॉलर हैं।
लेकिन कांग्रेस सरकार तेल की कीमतों को अपने हाथ में लिए थी इस लिहाज से ईंधन पर सरकार सब्सिडी देती थी क्रूड की कीमत 110 डॉलर होने के बाद भी 2014 में पेट्रोल के दाम 82 से 84 रुपए प्रतिलीटर हुए थे। लेकिन वर्तमान में क्रूड की कीमत मात्र 74 डॉलर है और तेल 81 के पार पहुंच गया है। पेट्रोल के इस कदर बढ़े हुए दाम के चलते पब्लिक मौजूदा केंन्द्र और राज्य सरकार को कोस रही है। पेट्रोल के दाम कम तो नहीं हो रहे हैं, बल्कि बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे आम पब्लिक परेशान है।
Published on:
21 Apr 2018 01:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
