14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां तो विधायक व कलेक्टर की भी सुनने तैयार नहीं

मामला इंजीनियरिंग कालेज के माइनिंग ब्रांच के छात्रों की वोकेशनल ट्रेनिंग का
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 4 Jul 2018, 12:18 PM IST

Here too the mla and the collector are not ready to listen

Here too the mla and the collector are not ready to listen

शहडोल। जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कालेज में माइनिंग ब्रांच के अंतिम वर्ष के छात्र वोकेशनल टे्रनिंग को लेकर परेशान है। हर संभव प्रयास के बाद भी माइनिंग ब्रांच के सभी छात्रों की वोकेशनल ट्रेनिंग का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। जिसे लेकर छात्र अधिकारी व जन प्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। उधर एसईसीएल बिलासपुर प्रबंधन कलेक्टर व विधायक के पत्रों को भी तवज्जो नहीं दे रहा है। जिसके चलते छात्रों की ट्रेनिंग की आस धूमिल होती जा रही है। माइनिंग ब्रांच के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत लगभग ६५ छात्रों में से २० छात्रों को ट्रेनिंग देने के लिए एसईसीएल प्रबंधन तैयार है लेकिन शेष ४५ छात्रों की ट्रेनिंग की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। जबकि सभी छात्रों के लिए यह ट्रेनिंग अनिवार्य बताई जा रही है।
कब किसने लिखा पत्र
माइनिंग के छात्रों को वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए कालेज प्रबंधन के साथ ही कलेक्टर व विधायक द्वारा पत्राचार किया जा चुका है। इसके अलावा छात्र स्वयं कई जन प्रतिनिधियों के माध्यम से एसईसीएल प्रबंधन से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री से भी छात्रों द्वारा वोकेशनल ट्रेनिंग को लेकर गुहार लगाई गई और उनसे मिलने का प्रयास भी किया गया लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि कलेक्टर द्वारा 19 जून 2018 को, जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह द्वारा 01 जून 2018 को व कालेज प्रबंधन द्वारा 14 मई 2018 को वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए एसईसीएल प्रबंधन विलासपुर को पत्राचार किया गया है।

कर चुके हर संभव प्रयास
वोकेशनल टे्रनिंग को लेकर माइनिंग के छात्रों द्वारा हर संभव प्रयास किए जा चुके हैं। स्थानीय स्तर पर जहां अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का दरवाजा खट-खटाया वहीं बिलासपुर में एसईसीएल प्रबंधन के समक्ष भी अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहे। इसके बाद भी बात नहीं बनी। प्रबंधन एक साथ सभी छात्रों को ट्रेनिंग देने के लिए तैयार ही नहीं है और 65 छात्रों में से महज 20 छात्रों को ही टे्रनिग की अनुमति दी है।