25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Shahdol / निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सिखाये वैदिक गणित के सूत्र

निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सिखाये वैदिक गणित के सूत्र

कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

raghuvansh prasad mishra

•

Updated: 19 Sep 2018, 8:43 PM IST

Inspection done under the construction of the university building unde

निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सिखाये वैदिक गणित के सूत्र


निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सिखाये वैदिक गणित के सूत्र

शहडोल , कमिश्नर जेके जैन ने बुधवार को संभागीय मुख्यालय के नजदीकी ग्राम नबलपुर में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद एकलव्य के छात्र-छात्राओं को वैदिक गणित के सूत्र सिखाए। निरीक्षण के दौरान कुलपति पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय मुकेश तिवारी, कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक कुमार सौरव एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विश्वविद्यालय भवन निर्माण की प्रगति के संबंध में अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रबंधकों से चर्चा की तथा निर्देश दिये कि विश्वविद्यालय भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने निर्माणाधीन विष्वविद्यालय परिसर में पेयजल एवं निस्तारी जल की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में छोटे तालाब एवं अन्य जल संरचनाओं का विकास करने के भी निदश अधिकारियों को दिये। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पौध रोपण को प्राथमिकता दी जाये। अधिकारियों से चर्चा के दौरान कमिश्नर ने विश्वविद्यालय से मुख्य मार्ग को जोडऩे वाले मार्ग की समुचित मरम्मत करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
कमश्निर ने विश्व विद्यालय के निरीक्षण के बाद जिले के सोहागपुर विकास खण्ड के ग्राम धुरवार में संचालित एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने एकलव्य विद्यालय के कक्षा 6 वीं के छात्र-छात्राओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की। कमिश्नर ने कक्षा 6 वीं के छात्रों से अंग्रेजी की किताब पढ़ाई वहीं छात्रों से 19 का पहाड़ा पढ़ाया। कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं को वैदिक गणित के सूत्रों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को वैदिक गणित के सूत्र सिखाये तथा छात्र-छात्राओं को गणित के प्रश्न देकर पश्नों को वैदिक सूत्रों से हल करने को कहा। कमिश्नर द्वारा दिये प्रश्नों को कक्षा के अधिसंख्य छात्र-छात्राओं ने वैदिक विधि से हल कर के दिखाया। जिस पर कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की तथा सबसे पहले प्रश्न हल करने वाले छात्राओं को कमिश्नर द्वारा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं को वैदिक गणित के सूत्र बताते हुये कमिश्नर ने कहा कि छा़त्र-छात्राएं निरंतर सीखने का प्रयास करें तथा अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। कमिश्नर ने कहा कि प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती, छात्र-छात्राओं को कभी निराश नहीं होना चाहिए और अपनी हार नहीं मानना चाहिए। निरंतर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगे बढऩे के प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर कक्षा 6 वीं की छात्रा कुमारी चांदनी ने कमिश्नर को अपना है वतन, अपना है चमन गीत भी सुनाया। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व दिलीप पाण्डेय भी उपस्थित रहे।