6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये कौन हैं शहडोल के नए कमिश्नर ?

साथ में पढि़ए कई और खबरें...
2 min read
Google source verification
Know who is the new Commissioner of Shahdol?

Know who is the new Commissioner of Shahdol?

रजनीश श्रीवास्तव होंगे शहडोल के संभागायुक्त

शहडोल- सामान्य प्रशासन विभाग ने शहडोल कमिश्नर के रूप में रजनीश श्रीवास्तव की पदस्थापना की है। शहडोल कमिश्नर बी एम शर्मा के तबादले के बाद पद खाली था। 2002 बैच के आईएस अफसर राजस्व विभाग एवं प्रमुख राजस्व आयुक्त रजनीश श्रीवास्तव को शहडोल कमिश्नर बनाया गया है।
-----------------------------

12 जनवरी तक लगेंगे शिविर
शहडोल - उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतवार कैम्प 12 जनवरी तक लगेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक दिवसीय कैंप के माध्यम से किसानों का बीमा कराया जाना है। बताया कि जिले में ऐसे पटवारी हल्का जो 100 हेक्टेयर में अधिसूचित फसल बोई गयी है कुल 122 पटवारी हल्का अधिसूचित किए गए हैं।
----------------------------
15 घंटे तक लेट आ रहीं ट्रेनें
शहडोल - मौसम के कारण लंबी दूरी की ट्रेने 15 घंटे तक लेट आ रहीं हैं। सुबह आने वाली ट्रेन जहां रात को पहुंचती है, वहीं रात की ट्रेन दूसरे दिन दोपहर में पहुंच रही है। गुरुवार को बरौनी-गोंदिया अप-डाऊन दोनों ट्रेने लेट रहीं। बरौनी से गोंदिया जाने वाली ट्रेन 7 घंटे की देरी से 9.15 की जगह शाम साढ़े 4 बजे पहुंची रही है। वहीं गोंदिया से बरौनी एक्सप्रेस पूरे 15 घंटे लेट रही। इसी तरह क्षिप्रा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे लेट हुई। निजामुद्दीन दुर्ग ? 8, कानपुर दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस ३, हरिद्वार-पुरी 5 घंटे लेट रही।
----------------------------------

12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
शहडोल. स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार जिला एवं विकास खण्ड एवं विभिन्न स्कूलों में किया जाएगा। तैयारियों के संबंध में कलेक्टर नरेश पालव् सभागार में बैठक की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सामूहिक सूर्य नमस्कार में स्वंय सेवी संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, ओपीएम का भी सहयोग लें। कलेक्टर ने बताया कि नगर में उक्त आयोजन नपा द्वारा कराया जाएगा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के दौरान योगाचार्यों और योग ? शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे, एडीएम सरोधन सिंह, एएसपी शिवकुमार वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।