3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में जगह-जगह रेत के ढेर क्यों लगे हैं

बेखबर अफसर, माफिया को दिया जा रहा अभयदान, हाल ही में दो दिन पहले शहर में पुलिस ने जब्त की थी 120 डंपर रेत की खेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 8:32 PM IST

mafia

इस शहर में जगह-जगह रेत के ढेर क्यों लगे हैं

शहडोल। बारिश के पहले माफियाओं ने रेत का अवैध भंडारण तैयार कर रखा है। अफसरों की सांठगांठ के चलते व्यापक स्तर पर खनन के बाद भंडारण किया जा रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि माफियाओं ने नदियों को छलनी करते हुए अवैध परिवहन के बाद शहर में ही रेत का भंडारण तैयार कर रखा था लेकिन अफसरों और मैदानी कर्मचारियों को इसकी भनक ही नहीं थी। दो दिन पहले डीएसपी यातायात विलास बाघमारे और सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान लगा दिए हैं। शहर से सटे कोटमा गांव में पिछले लंबे समय से 120 डंपर लगभग रेत का अवैध भंडारण कप्तान सिंह और शक्ति सिंह ने कर रखा था लेकिन खनिज विभाग अंजान था। दो दिन पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 120 डंपर रेत जब्त की है। इसके पहले गोरतरा में खनिज विभाग ने स्थानीय लोगों की सूचना पर बड़ी मात्रा में रेत की खेप जब्त की थी लेकिन परिवहन की भनक अफसरों को नहीं थी।

परिवहन के वक्त कहां था मैदानी अमला
हाल ही में कोटमा और गोरतरा से लाखों की रेत जब्त हुई है। यहां माफियाओं ने अवैध तरीके से भंडारित कर रखा था लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि रेत के अवैध परिवहन के वक्त मैदानी अमला कहां था। व्यापक स्तर पर रेत का अवैध भंडारण तैयार कर लिया था और परिवहन की विभाग को भनक ही नहीं थी।

नहीं थमा नदियों में खनन, रेत का अवैध भंडारण
मानसून के आने के बाद भी अभी भी नदियों को छलनी किया जा रहा है। ब्यौहारी जयसिंहनगर के मध्य पतेराटोला में बड़ेे पैमाने में खनन किया जा रहा है। यहां हैवी मशीनों से हर दिन रेत निकासी की जा रही है। दिन और रात में खनन कर रेत का भंडारण तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर निर्धारित क्षमता से अधिक की रेत भी निकासी की जा रही है। कारोबारियों द्वारा रेत सतना, रीवा, इलाहाबाद और उप्र तक सप्लाई की जा रही है। सूत्रों की मानें तो भैसहा में भंडारण भी तैयार कर रखा है लेकिन अफसर अंजान है। उधर सौता में भी नदियों से रेत निकासी की जा रही है। भंडारण के बाद इसी रेत को बाजार में खपाया जा रहा है। उधर रेत कारोबारियों ने बुढ़वा में भी रेत का भंडारण किया है।

इधर माफियाओं का काटा रास्ता, खोदे गढ्डे
खनिज विभाग और देवलोंद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुढ़वा में लंबे समय से चल रहे रेत के खनन के खिलाफ कार्रवाई की। सर्वेयर मुनेन्द्र सिंह और देवलोद प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने कार्रवाई की। यहां वाहन तो मौजूद नहीं मिला लेकिन संयुक्त टीम ने माफियाओं के आवागमन करने वाले गढ्डो को खोद दिया है। विभाग ने तीन जगहों में गढ्डे खोदे हैं।